फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police reaching street for cooperation in 'Janata curfew'

‘जनता कर्फ्यू’ में सहयोग के लिए गली-गली पहुंच रही पुलिस

Sat, 21 Mar 2020 09:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Police reaching street for cooperation in 'Janata curfew'
ैन डिग्री कॉलेज पर कोरोना वायरस को लेकर मास्क वितरित करते मेयर संजीव वालिया, नगर आयुक्त ज्ञानेन्? - फोटो : SAHARANPUR
‘जनता कर्फ्यू’ में सहयोग के लिए गली-गली पहुंच रही पुलिस
विज्ञापन

चिलकाना/छुटमलपुर/अंबेहटा/रामपुर मनिहारान/बड़गांव। इन इलाकों में कोरोना वायरस को लेकर जागरूक करने के लिए पुलिस प्रशासन तथा नगर पंचायत की ओर से लाउडस्पीकर के जरिए ‘जनता कर्फ्यू’ का पालन करने का आह्वान किया गया। सीओ सदर सीपी शर्मा तथा थाना प्रभारी अमित शर्मा के निर्देशन में गली-गली में लोगों को प्रधानमंत्री के भाषण के अंश सुनाकर रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ को सफल बनाने की अपील की गई। वहीं, नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी जितेंद्र कुमार राणा तथा चेयरमैन अकबर कुरैशी ने व्यापार मंडल के अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी के साथ मिलकर कस्बे के व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की। सहारनपुर-चिलकाना बस यूनियन के मैनेजर इमरान अहमद ने बताया कि उनकी यूनियन की सहारनपुर से चिलकाना, चिलकाना से सरसावा, नकुड़, गंदेवड, कलसिया जाने वाली बसें भी बंद रहेंगी।
छुटमलपुर में थानाध्यक्ष फतेहपुर मनोज चौधरी ने ‘जनता कर्फ्यू’ के पालन का आह्वान किया। अंबेहटा में चौकी प्रभारी नरेश सिंह ने बताया कि 22 मार्च को हर नागरिक अपने कर्तव्य का पालन करें। रामपुर मनिहारान में पुलिस प्रधानमंत्री के संदेश को लोगों तक पहुंचा रही है। थाना प्रभारी छोटे सिंह अभियान के तहत माइक से लोगों को संदेश दे रहे है कि वह 22 मार्च रविवार को सुबह 7 से रात 9 बजे तक लोग अपने घरों में रहें। गंगोह में कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह ने ‘जनता कर्फ्यू’ को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने फरियादियों के हाथ सैनिटाइजर से धुलवाए। बड़गांव स्थित पीएचसी में 11 दिन के लिए ओपीडी बंद कर दी गई है। पीएचसी प्रभारी डॉ. अनुज चौहान ने बताया कि 11 दिन के लिए विभाग ने ओपीडी बंद कर दी है। तब तक नानौता पीएचसी में केवल इमरजेंसी चालू रहेगी। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि रविवार को पैठ बाजार नहीं लगेगा।
विज्ञापन

-----------------------------------
व्यापारियों ने की सफल बनाने की अपील
चिलकाना। अखिल भारतीय व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने सुल्तानपुर चिलकाना के दुकानदारों को रविवार को ‘जनता कर्फ्यू’ की जानकारी दी। दुकानदारों को समझाया कि यदि कर्फ्यू का पालन नहीं किया तो कोरोना आपदा बन जाएगा। आशु सैनी, डॉ रिजवान, बसंत गुप्ता, मनोज शर्मा, अवनीश दुबे, सरदार जसवीर सिंह, अनिल जैन, सोमपाल सैनी, उस्मान, फरमान अली, वीशु सैनी, आदि रहे। उधर, उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने अमित उपाध्याय व पवन गुम्बर के नेतृत्व में व्यापारियों को जनता कर्फ्यू के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed