फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police reached close to revelation in Meena murder case

Saharanpur News: मीना हत्याकांड में खुलासे के नजदीक पहुंची पुलिस

Thu, 23 Feb 2023 10:41 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 23 Feb 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Police reached close to revelation in Meena murder case
सहारनपुर। मीना हत्याकांड में कोतवाली देहात पुलिस खुलासे के नजदीक पहुंच गई है। पुलिस ने आरोपी की पहचान कर ली है, लेकिन वह फरार है। आरोपी ने मीना की हत्या क्यों की, इसका पता आरोपी की गिरफ्तारी पर लगेगा। पुलिस की तीन टीमें आरोपी को पकड़ने के प्रयास में जुटी हैं।
विज्ञापन

कोतवाली देेहात क्षेत्र के गांव शंकरगढ़ माजरा निवासी मीना (45) पत्नी राजू रायवाला बाजार में एक व्यापारी के घर खाना बनाने का काम करती थी। 19 फरवरी को उसका पुत्र मीना को व्यापारी के घर सुबह के समय छोड़कर आया था, लेकिन शाम को मीना अपने घर नहीं लौटी। तब, व्यापारी ने परिजनों ने बताया था कि मीना काम निपटाकर शाम को घर चली गई थी। अगले दिन सुबह दतौली रांघड़ मार्ग पर मीना का शव बोरे में बंद पड़ा मिला था। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। सूत्रों के मुताबिक देहात कोतवाली पुलिस को हत्याकांड में अहम सुराग हाथ लगे हैं। पुलिस आरोपी की पहचान कर चुकी है, जो चिलकाना रोड स्थित गांव बालपुर का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मीना की हत्या क्यों की है, इसका पता आरोपी की गिरफ्तारी पर ही चलेगा। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि आरोपी की पहचान हो गई है। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed