फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police reach in less suffering

कम समय में पीड़ित तक पहुंचेगी पुलिस

Fri, 25 Nov 2016 12:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 25 Nov 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
Police reach in less suffering
चौकी के उद्घाटन अवसर पर बोलते पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के सरसावा में आईजी मेरठ जोन अजय आनंद ने कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाना पुलिस की प्राथमिकता है। अपराधों की रोकथाम एवं जनता की सुरक्षा के लिए प्रदेश सरकार की पहल पर डायल 100 योजना राज्य स्तर पर शुरू हो गई है।
विज्ञापन


जिससे अपराध की सूचना मिलने पर पुलिस कम से कम समय में मौके पर पहुंच सकेगी। बृहस्पतिवार को आईजी अजय आनंद ने सरसावा थाना क्षेत्र में यूपी और हरियाणा राज्य की सीमा पर स्थित शाहजहांपुर पुलिस चौकी के जीर्णोद्धार के बाद निर्मित भवन का गणमान्य लोगों की मौजूदगी में उद्घाटन किया।
विज्ञापन


इस मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने सहारनपुर में एसएसपी रहनेे के समय के अपने अनुभव साझा किए। साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार की पहल पर पुलिस विभाग में किए जा रहे सुधारो के बारे में बताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पुलिस काम मुख्यत: अपराधों पर अंकुश लगाना है जिसके लिए प्रदेश सरकार ने पुलिस बल में डायल 100 योजना राज्य स्तर पर शुरू की है।

कार्यक्रम में मौजूद एक बैंक मैनेजर के दबाव में काम करने के सवाल पर आईजी ने कहा कि जितना दबाव इस समय बैंकों पर है उतना दबाव पुलिस पर 24 घंटे बना रहता है। आईजी ने चौकीदारों को पुलिस की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए कार्य के प्रति सचेत किया।
 
एसएसपी मनोज तिवारी ने कहा कि जिले की सभी बैरकों को अपग्रेड किया जाएगा। जिससे पुलिसकर्मी भी सुखद अहसास कर सकें। एसएसपी ने कहा कि हाईवे पर लघुशंका के लिए रुकने वाले यात्रियों के साथ अपराधी तत्व अक्सर वारदात को अंजाम देते हैं।

इसके बचाव के लिए हाईवे पर बनी चौकियों के आसपास जनता के सहयोग से सार्वजनिक शौचालयों का निर्माण कराया जाएगा। जिससे हाईवे पर आवागमन करने वाले यात्री सुरक्षित रहें। 


इस मौके पर एसपी देहात, सीओ ट्रैफिक, एसओ सरसावा संजय पाण्डेय के अलावा क्षेत्र के गणमान्य लोग इरशाद चौधरी, नरेश चंद जैन, कैसर नदीम, प्रीतम सिंह चौधरी, इरफान, अवतार सिंह, देशबंधु शर्मा, संजय शर्मा, दिनेश गुप्ता, दिलीप सिंह, पद्म सिंह, दिलशाद, फुरकान आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed