{"_id":"6043c0cb8ebc3edf614514c7","slug":"police-ran-on-the-information-about-the-kidnapping-of-three-children-saharanpur-news-mrt528549825","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपहरण की सूचना से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपहरण की सूचना से हड़कंप
विज्ञापन
तीन बच्चों के अपहरण की सूचना पर दौड़ी पुलिस
गांव के बाहर तीनों बच्चे तीन और बच्चों के साथ साइकिल चलाते मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
सरसावा। थाना क्षेत्र के कुम्हारहेड़ा गांव में कथित काले रंग की कार सवार बदमाशों द्वारा एक साथ तीन बच्चों को अगवा करने की सूचना से पुलिस के अलावा पूरे जिले में हड़कंप मच गया। हालांकि, पुलिस और ग्रामीणों की भागदौड़ के बाद तीनों बच्चे गांव से कुछ दूर पर साइकिल चलाते हुए सकुशल मिल गए। इसके बाद पुलिस ने राहत की सांस ली।
शनिवार दोपहर एक बजे सरसावा थाना क्षेत्र के नकुड़ सहारनपुर रोड पर कुम्हारहेड़ा गांव से आई फोन कॉल ने पुलिस के होश फाख्ता कर दिए। कॉलर ने पुलिस को बताया कि गांव के एक परिवार के तीन बच्चें 11 वर्ष 9 वर्ष तथा 8 वर्ष खेल रहे थे। इसी दौरान एक काली गाड़ी में सवार कुछ लोग तीनों बच्चों को अगवा कर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस कुम्हारहेड़ा गांव पहुंची और वायरलेस से जिले के थानों को घटना के संबंध में मैसेज फ्लैश कर सचेत कर दिया। सूचना मिलते ही सरसावा सहित और थानों की पुलिस ने सड़क पर बेरिकेड लगाकर वाहनों की जांच शुरू कर दी। जब पुलिस ने गांव पहुंचकर जानकारी ली तो एक बच्चे ने बताया कि वह भी गायब हुए बच्चों के साथ खेल रहा था। एक काली गाड़ी में उन तीनों बच्चों को अगवा कर ले जाया गया है।
इसके बाद पुलिस ग्रामीणों के साथ बच्चों की तलाश में जुट गई। नाकेबंदी कर काली गाड़ी की तलाश की जाने लगी। जब पुलिस बच्चों को खोज रही थी तो कुम्हारहेड़ा से बिड़वी गांव के रास्ते पर तीन साइकिलों पर छह बच्चे घूमते हुए मिले। गांव वालों ने बच्चों को पहचान लिया। पुलिस को बताया कि जिन बच्चों के विषय में अगवा की सूचना थी वह बच्चे यहीं हैं।
विज्ञापन
इस संबंध में थानाध्यक्ष सरसावा प्रवीण कुमार ने बताया कि सभी छह बच्चे साइकिल चला रहे थे। खेलते खेलते गांव से कुछ दूर चले गए। एक बच्चे के द्वारा दी गई अपहरण की सूचना के बाद पुलिस दौड़ी लेकिन सभी बच्चे सकुशल बरामद हो गए हैं।