{"_id":"60ce2e268ebc3e34182a853d","slug":"police-raided-the-locations-of-those-printing-fake-notes-saharanpur-news-mrt5435171105","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली नोट छापने वालों के ठिकानों पर पुलिस ने दी दबिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली नोट छापने वालों के ठिकानों पर पुलिस ने दी दबिश
विज्ञापन
सहारनपुर। कोतवाली मंडी पुलिस द्वारा 3.86 लाख की नकली नोटों के साथ चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के मामले में मुख्य आरोपियों की तलाश में पुलिस ने उनके ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन दोनों आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाए। पुलिस आरोपियों की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।
कोतवाली मंडी पुलिस शुक्रवार को चेकिंग के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर 3.86 लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए थे। आरोपियों ने देवबंद से नकली नोट लाना स्वीकार किया था। आरोपी वेस्ट यूपी सहित उत्तराखंड़ में नकली नोट चलाते थे।
शनिवार को मुख्य आरोपी नागल के गांव थीतकी निवासी उस्मान और गांव ताशीपुर निवासी तौसिफ के ठिकानों पर पुलिस ने दबिश दी, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें लगी हैं। जल्द पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। अभी तक जांच में सामने आया है कि उस्मान व तौसिफ ही नकली नोट छापने का काम करते थे। पुलिस आरोपियों की कॉल डिटेल भी खंगाल रही है।