{"_id":"612d24568ebc3ebeb825b194","slug":"police-raided-the-house-in-sangatheda-caught-beef-saharanpur-news-mrt554069354","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस का सांगाठेड़ा मेंमकान में छापा, गो मांस पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस का सांगाठेड़ा मेंमकान में छापा, गो मांस पकड़ा
विज्ञापन
पुलिस का सांगाठेड़ा में मकान में छापा, गो मांस पकड़ा
गंगोह। पुलिस ने सोमवार तड़के गांव सांगाठेड़ा के एक मकान में छापा मारकर भारी मात्रा में गो मांस पकड़ा है। मौके से दो सगे भाइयों को कटान के उपकरणों समेत गिरफ्तार किया।
सीओ मोहम्मद रिजवान ने बताया सोमवार सुबह पुलिस को सूचना मिली गांव सांगाठेड़ा स्थित एक मकान में कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बताए स्थान पर छापा मारा। पुलिस ने घेराबंदी कर गोकशी कर रहे दो लोगों को पकड़ लिया। पुलिस ने मौके से कटी हुई गाय का 80 किलो मांस, उसके अवशेष व पशु कटान में काम आने वाले छुरी, कुल्हाड़ी आदि उपकरण बरामद किए हैं।
पुलिस ने पशु चिकित्सक से मांस का परीक्षण कराने के बाद उसको जंगल में जेसीबी से गड्ढा खुदवाकर दबवा दिया। परीक्षण में मांस के गोमांस होने की पुष्टि हुई है। आरोपी गांव सांगाठेड़ा निवासी सगे भाई नजरा व बशीरा को पुलिस से गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा। मामला एसआई ललित शर्मा ने दर्ज कराया। सीओ ने कहा गोकशी करते दो सगे भाई पकड़े हैं, जिन्हें गोवंश अधिनियम में जेल भेजा।