{"_id":"c7c6cb427883501720a86739e298c4c5","slug":"police-raid-seized-three-quintals-of-beef-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस की छापेमारी में तीन क्विंटल गोमांस बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस की छापेमारी में तीन क्विंटल गोमांस बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, देवबंद
Updated Wed, 02 Mar 2016 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोकशी करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए मंगलवार को पुलिस अधिकारियों ने भारी पुलिस बल के साथ नगर के मोहल्ला शाहबुखारी में मांस की दुकानों पर छापेमारी की।
पुलिस ने कई दुकानों से करीब तीन क्विंटल गोमांस बरामद करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि चार मौका पाकर फरार हो गए। कार्रवाई से हड़कंप मच गया।
मंगलवार की सुबह कोतवाल विजय प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर के मोहल्ला शाहबुखारी स्थित मांस की दुकानों पर छापेमारी की। इससे मांस विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। एक साथ कई दुकानों पर की गई छापेमारी में पुलिस को गोमांस बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस टीम के साथ मौजूद चिकित्सक ने मौके पर ही मांस की जांच की। कोतवाल ने बताया कि कई दुकानों से करीब तीन क्विंटल गोमांस बरामद हुआ है।
पुलिस ने शेखुल हिंद कॉलोनी निवासी अय्यूब मोहल्ला बेरुन कोटला निवासी शहजाद, रिहान, फैजान को गिरफ्तार किया गया, जबकि बेरुन कोटला निवासी सालिम, अबुलमाली निवासी सलीम, दारुल उलूम वक्फ स्थित कॉलोनी निवासी आशू और लबकरी गांव निवासी छोटन दुकानें खुली छोड़कर मौके से फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि सभी लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्त में आए लोगों को जेल भेज दिया गया। फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।