फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police personnel will be deployed at ten locations to improve traffic management.

Saharanpur News: यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए दस स्थानों पर तैनात होंगे पुलिसकर्मी

Sun, 19 Apr 2026 01:18 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 19 Apr 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Police personnel will be deployed at ten locations to improve traffic management.
सहारनपुर। यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए यातायात पुलिस कवायद में जुटी है। अब तीन थाना क्षेत्रों के दस स्थानों पर सिविल पुलिस का सहयोग लिया जाएगा। एक स्थान पर दो-दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। संकरे बाजारों में चौपहिया, तिपहिया वाहन नहीं जा सकें। सिविल पुलिसकर्मी यह देखेंगे।
विज्ञापन

महानगर में वीवीआईपी, वीआईपी के आगमन, रैली, जुलूस या फिर धरना-प्रदर्शन से जाम लग जाता है। इसके साथ ही स्कूलों की छुट्टी होने पर जाम की स्थिति बनी रहती है। सबसे ज्यादा खराब स्थिति कोर्ट रोड, घंटाघर, बाजोरिया रोड, अस्पताल पुल, कचहरी पुल, कलक्ट्रेट तिराहे की है। इसके अलावा नेहरू मार्केट, शहीद गंज, रायवाला, फव्वारा चौक, मोरगंज, रानी बाजार में ई-रिक्शा से जाम लग रहा है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस विभाग के पास सिपाहियों की कमी है। इसके चलते हर चौराहे-तिराहे और बाजारों में ड्यूटी लगाना संभव नहीं है। ऐसे में अब शहर कोतवाली, मंडी और कुतुबशेर पुलिस का यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग लिया जाएगा। इन थाना क्षेत्रों के 10 जगहों पर पूर्वाह्न 11 बजे से रात आठ बजे तक दो-दो सिपाहियों की ड्यूटी रहेगी, जो बैरिकेडिंग लगाकर ई-रिक्शा, ऑटो और चौपहिया वाहनों को बाजारों में जाने से रोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
-- यह स्थान किए गए निर्धारित
- शहर कोतवाली में श्रीराम चौक, भगत सिंह, मछली पुल, सब्जी मंडी पुल, दाल मंडी पुल, चौकी सराय
- कोतवाली मंडी में रायवाला चौक, दीनानाथ बाजार रोड चिलकाना मार्ग
- थाना कुतुबशेर में तिब्बती मार्केट तिराहा और लोहानी सराय मार्ग अंबाला रोड
-------
बाजार में यातायात व्यवस्था बनाने के लिए सिविल पुलिस को तैनात किया जाएगा। तीन थाना क्षेत्रों में 10 स्थानों को तय किया है, जिन पर रोस्टर के अनुसार सिविल पुलिसकर्मियों की ड्यूटी रहेगी।

- शैलेंद्र श्रीवास्तव, एसपी यातायात
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed