फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police launched billboards, tore banners and posters

पुलिस ने उतारे होर्डिंग, फाड़ डाले बैनर-पोस्टर

Thu, 05 Jan 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Thu, 05 Jan 2017 12:49 AM IST
विज्ञापन
Police launched billboards, tore banners and posters
होर्डिंग उतारती टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में यूपी में विधान सभा चुनाव की आचार संहिता लगाए जाने का एलान होते ही पुलिस और प्रशासनिक अफसरों ने नगर निगम की टीम के साथ दो घंटे में ही राजनीतिक दलों के बैनर, पोस्टर फाड़ डाले, होर्डिंग उतार दिए गए।
विज्ञापन


तुरंत कार्रवाई होते देख कई नेताओं ने अपने होर्डिंग खुद ही उतरवाने शुरू कर दिए। बुधवार को करीब साढ़े 12 बजे जैसे ही टीवी एवं सोशल मीडिया पर आचार संहिता लागू होने की सूचना मिली, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हरकत में आ गए।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारी अपने कार्यालयों से लगभग साढ़े 12 बजे ही पुलिस अधिकारियों ने थाना एवं आसपास लगे बैनर एवं होर्डिंग तोड़ डाले, पोस्टर फाड़ दिए। कुतुबशेर पुलिस ने थाना के सामने और फायर ब्रिगेड के सामने लगे सपा एवं रालोद के करीब एक दर्जन बड़े होर्डिंग को तोड़ डाला।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद नगर निगम की टीम को बुलाया गया और यूनिपोल पर लगे बड़े होर्डिंग को हटवाया। घंटाघर पर सीओ सिटी सुनीति के नेतृत्व में टीम ने होर्डिंग बैनर हटवाने का कार्य किया।

इसके बाद तो नगर निगम की कई टीमें अलग-अलग रूटों पर सक्रिय हो गईं और कोर्ट रोड, दिल्ली रोड, देहरादून रोड, बाजोरिया रोड, अंबाला रोड, बेहट रोड समेत पूरे शहर में होर्डिंग बैनर उतारने की होड़ सी मच गई।

कई नेताओं ने कार्रवाई होते देख अपने गुर्गों को भेजकर खुद ही अपने होर्डिंग उतरवाने शुरू कर दिए। करीब दो घंटे में मुख्य सड़कों से अधिकांश बड़े होर्डिंग बैनर उतरवा दिए गए। 

पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने बताया कि आचार संहिता लग चुकी है और सभी राजनीतिक होर्डिंग, बैनरों को हटाया जा रहा है। वाल पेंटिंग को भी पुतवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि किसी भी सरकारी इमारत अथवा बिजली के खंभे एवं अन्य सरकारी संपत्ति पर होर्डिंग, बैनर नहीं लगने दिए जाएंगे। प्राइवेट बिल्डिंग पर होर्डिंग, बैनर, पोस्टर अथवा वॉल पेंटिंग लगी पाई गई, तो भवन स्वामी एवं संबंधित नेता की जवाबदेही होगी।

अनुमति न होने पर कार्रवाई की जाएगी। विधानसभा चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू होते ही एसडीएम राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस ने हाईवे पर लगे राजनीतिक पार्टियों के होर्डिंग व बैनर को उतारकर जब्त कर लिया।

एसडीएम की अगुवाई में तहसीलदार रमेश चंद, नायब तहसीलदार भोपाल सैनी, थाना प्रभारी प्रमोद कुमार, लेखपाल जनक सिंह, नगर पंचायत लिपिक रोहित चौहान, रजत त्यागी आदि नगर पंचायत की टीम के साथ बस स्टैंड, मेन बाजार, देवबंद रोड, शहरी पुल पर लगे विभिन्न्न राजनीतिक दलों और संभावित प्रत्याशियों के अलावा बधाईयों के होर्डिंग व बैनर उतरवा कर जब्त कर लिए। 

गंगोह में एसडीएम नकुड़ शमशाद हुसैन के आदेश पर नगरपालिका के प्रभारी अधिशासी अधिकारी हरिनारायण सिंह के नेतृत्व में होर्डिंग व बैनर उतारो अभियान शुरू किया गया।

होर्डिंग-बैनर उतरवाने के अभियान की शुरुआत अमर शहीद गणेश शंकर विद्यार्थी चौक से हुई। इस दौरान एएसपी सुरेंद्र कुमार के साथ एसएसआई सुशील सैनी व अशोक मलिक भी रहे।

बेहट में एसडीएम की अगुवाई वाली टीम ने नगर पंचायत कर्मचारियों को साथ लेकर कस्बे सहित देहात में सरकारी एवं सार्वजनिक स्थानों पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग एवं पोस्टर उतरवाएं।

दोपहर बाद एसडीएम डॉ. सुरेश कुमार, तहसीलदार योगेंद्र यादव, सीओ बीपी जाखड़ पुलिस एवं प्रशासनिक टीम को साथ लेकर कस्बे में निकले और नगर पंचायत के कर्मचारियों से सार्वजनिक स्थानों एवं सरकारी संपत्तियों पर लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग एवं पोस्टर उतरवाएं।

एसडीएम ने बताया कि कस्बे के अलावा देहात में भी अभियान चलाकर होर्डिंग एवं पोस्टर उतरवाएं गए। नानौता नगर पंचायत ईओ आर के माहेश्वरी, थानाध्यक्ष मनोज यादव ने भारी पुलिस बल लेकर होर्डिंग उतरवाएं।

चिलकाना में पुलिस ने कस्बे में विभिन्न दलों के लगे होर्डिंग तथा बैनर हटाने का काम शुरू कर दिया है। थाना प्रभारी पीयूष दीक्षित ने पुलिस बल के साथ बस स्टैंड, सरसावा रोड तथा मुख्य बाजार में लगे विभिन्न दलों के होर्डिंग तथा बैनर को उतरवा दिया।

ग्रामीण क्षेत्रों में लगे राजनीतिक दलों के होर्डिंग एवं पोस्टर उतरवाने के लिए भी पुलिस टीम लग गई है। उधर, एसडीएम सदर रामविलास यादव ने बताया कि क्षेत्र में लगे सभी राजनीतिक दलों के होर्डिंग, पोस्टर, झंडे आदि उतरवा दिए गए हैं।


पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीम को नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में लगी प्रचार सामग्री को हटवाने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता के लागू होते ही बिना अनुमति के प्रचार सामग्री को लगाना आचार संहिता का उल्लंघन माना जाएगा।

चुनाव आचार संहिता लगने के बाद यदि किसी सरकारी भवन अथवा अन्य स्थानों पर प्रचार सामग्री लगाई जाती है तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed