{"_id":"65206393cd24ede0cf03cb59","slug":"police-kept-searching-accused-appeared-in-court-and-got-bail-saharanpur-news-c-30-1-sha1002-10920-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पुलिस तलाशती रही, आरोपी कोर्ट में पेश होकर ले गया जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पुलिस तलाशती रही, आरोपी कोर्ट में पेश होकर ले गया जमानत
Sat, 07 Oct 2023 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 07 Oct 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। रेलवे स्टेशन रोड पर 20 दिन पहले सड़क हादसे में दो युवकों की मौत के मामले में मुख्य आरोपी ने कोर्ट में पेश होकर जमानत ले ली। हैरानी की बात है कि इतने दिन तक पुलिस दो मौत के जिम्मेदार आरोपी को पकड़ नहीं सकी और आरोपी कोर्ट में भी पेश हो गया।
बता दें, कि गोविंदनगर निवासी रिंकू और अमन करीब 20 दिन पहले रात के समय रेलवे रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिसमें दोनों घायल हो गए थे और कुछ देर बाद ही दोनों की मौत हो गई थी। पुलिस ने दूसरे दिन कार को रेलवे यार्ड से बरामद कर लिया था। आरोपी की पहचान समसपुर जंदेड़ा निवासी राघव के रूप में हुई थी। पुलिस तभी से आरोपी की तलाश में लगी हुई थी, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल रहा था। कोतवाली सदर बाजार थाना प्रभारी आरसी शर्मा ने बताया कि आरोपी राघव दो दिन पहले सीजीएम कोर्ट में पेश हुआ था, जहां से उसे जमानत मिल गई है।