{"_id":"69766b8295392b83d70c680c","slug":"police-increased-vigilance-at-the-border-on-republic-day-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-168010-2026-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने बाॅर्डर पर बढ़ाई सतर्कता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: गणतंत्र दिवस पर पुलिस ने बाॅर्डर पर बढ़ाई सतर्कता
विज्ञापन
गागलहेड़ी की यूपी उत्तराखंड बार्डर स्थित काली नदी पुलिस चौकी पर संदिग्ध वाहनों की जांच करती पुलि
- फोटो : udhampur news
संवाद न्यूज एजेंसी
छुटमलपुर/गागलहेड़ी। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में यूपी-उत्तराखंड बाॅर्डर पर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। रविवार को उत्तराखंड से आने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की गई।
छुटमलपुर के बड़कला, बिहारीगढ़ में डाट काली मंदिर, गागलहेड़ी में भगवानपुर रोड पर स्थित यूपी उत्तराखंड बाॅर्डर पर फतेहपुर, बिहारीगढ़ और गागलहेड़ी पुलिस की टीमों ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने काली नदी पुलिस चौकी पर बैरीकेट लगाकर उत्तराखंड से यूपी में प्रवेश करने वाले वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने वाहनों के कागजातों सहित संदिग्ध लोगों और वाहनों की तलाशी ली। पुलिस ने बिना किसी आईडी के यूपी में प्रवेश पर पूरी तरह रोक लगा कर बेवजह आने वाले वाहनों को रोककर उनकी जांच पड़ताल की।
सीओ सदर मुनीश चंद्र व प्रभारी निरीक्षक पीयूष दीक्षित ने यूपी उत्तराखंड बाॅर्डर पर स्थित काली नदी पुलिस चौकी पर पहुंचकर पुलिस को विशेष निर्देश देते हुए कहा कि उत्तराखंड से आने वाले सभी वाहनों की जांच हो। किसी भी वाहन में कोई भी नशीला पदार्थ या कोई भी संदिग्ध सामान बाॅर्डर पार न हो पाए। सीओ सदर ने उत्तराखंड बाॅर्डर पर लगने वालों गांवों के रास्तों पर पुलिस की निगरानी टीम को तैनात कर हर स्थिति पर नजर रखने के आदेश दिए। सीओ सदर मुनीश चंद्र ने बाॅर्डर पर गणतंत्र दिवस की देर शाम तक विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।