फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police encounter with criminals of vehicle theft gang, one got shot in the leg

Saharanpur News: पुलिस की वाहन चोर गिरोह के बदमाशों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

Fri, 30 May 2025 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 30 May 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Police encounter with criminals of vehicle theft gang, one got shot in the leg
सहारनपुर। थाना कुतुबशेर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया। एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुआ, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनके पास से पांच बाइक, दो फर्जी नंबर प्लेट, तमंचा बरामद हुआ।
विज्ञापन

मंगलवार देर रात थाना कुतुबशेर पुलिस मानकमऊ-गंगोह रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाईपास मोड़ की तरफ से दो संदिग्ध युवक बिना नंबर प्लेट की बाइक से आते दिखाई दिए। रुकने का इशारा करने पर बदमाशों ने पुलिस टीम पर जानलेवा फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश की। पीछा करने पर बदमाशों की बाइक फिसलकर गिर गई। इसके बाद भी उन्होंने फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इस दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा भाग निकला, जिसे बाद में कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन

घायल बदमाश की पहचान सलमान उर्फ कल्लू निवासी मोहल्ला गाढान, थाना बेहट के रूप में हुई है। दूसरा आरोपी सादाब निवासी अक्शा मस्जिद के पास मानकमऊ थाना कुतुबशेर है। पूछताछ में आरोपी सादाब ने बताया कि चोरी की चार बाइकें अंबाला रोड पर खंडहर पड़े मकानों में छिपा रखी है, जिसकी देखरेख उनका साथी आसिफ निवासी पीरवाली करता है। पुलिस मौके पर पहुंची और वहां से बाइक और तीसरे आरोपी आसिफ को भी गिरफ्तार किया। आरोपी सलमान पर सात मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed