फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police crack down on rioters; DM and SSP take to the streets.

Saharanpur News: हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सड़कों पर उतरे डीएम-एसएसपी

Fri, 02 Jan 2026 01:07 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 02 Jan 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
Police crack down on rioters; DM and SSP take to the streets.
सहारनपुर। नववर्ष पर पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। हुड़दंग करने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखाई। शराब पीकर वाहन चलाने वालों को रोककर जांच की गई। वहीं, सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए डीएम मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी सड़कों पर उतरे।
विज्ञापन

बुधवार रात 11:30 बजे से घंटाघर चौक पर युवाओं की भीड़ इकट्ठा होनी शुरू हो गई थी। भीड़ को देखते हुए थाना सदर बाजार, कुतुबशेर, जनकपुरी और शहर कोतवाली पुलिस तैनात रही। 12 बजते ही युवाओं ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। पुलिस कर्मियों को हुड़दंग फैलाने वाले लोगों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए। पुलिस ने उन्हें घर जाने के लिए कहा। सख्ती बरतने के बाद लोग चुपचाप अपने-अपने घरों को चले गए। दूसरी ओर महानगर के होटल, रेस्टोरेंट, बैंंक्वेट हॉल पर पुलिस की कड़ी नजर रही। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस सादी वर्दी में भी तैनात रही। डीएम मनीष बंसल और एसएसपी आशीष तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। क्रिटिकल कॉरिडोर टीम भी सक्रिय रही। एसएसपी ने सरसावा स्थित टोल प्लाजा पर दूसरे राज्यों से आने-जाने वाले वाहनों की जांच कराई।
विज्ञापन

-------
-- यातायात नियम तोड़ने पर 900 चालान, 14 सीज किए
यातायात पुलिस महानगर के 15 प्रमुख चौराहों पर तैनात रही। नववर्ष की खुशी में यातायात नियम तोड़ने पर 900 वाहन चालकों का चालान किया गया। 14 वाहन सीज किए गए। 10 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना लगाया। शराब पीकर वाहन चलाने पर पांच, 10 चालान पटाखा बुलेट के हुए। 600 चालान बिना हेलमेट और 30 चालान बिना सीट बेल्ट किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
-- बीते वर्ष में 2.27 लाख चालान, 28 करोड़ से अधिक का जुर्माना
यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने वर्ष 2025 में व्यापक अभियान चलाया। बीते वर्ष 2,27,392 चालान किए गए। इनसे 28 करोड़ 13 लाख 69 हजार 200 रुपये का जुर्माना वसूला गया। बिना हेलमेट वाहन चलाने के मामलों में सबसे अधिक 1,59,980 चालान किए गए। इसके अलावा बिना लाइसेंस 19463, नो पार्किंग 14128, गलत लेन व गलत दिशा में 12663, गलत नंबर प्लेट पर 5567 चालान हुए। बिना सीट बेल्ट 3521, तीन सवारी 6670, नो एंट्री 1459, तेज रफ्तार 2767, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करने पर 1099 चालान किए गए। नशे में वाहन चलाने पर 75 चालान हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed