फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police could not arrest accused usure even after 30 hours

30 घंटे बाद भी आरोपी सूदखोर को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

Wed, 25 Nov 2020 11:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Nov 2020 11:41 PM IST
विज्ञापन
Police could not arrest accused usure even after 30 hours
- गांव कैलाशपुर निवासी राजेश ने कर ली थी आत्महत्या
विज्ञापन

- गांव के ही रहने वाले अनुज शर्मा के खिलाफ दर्ज हुई थी रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। गांव कैलाशपुर में सूदखोर से तंग आकर आत्महत्या करने के मामले में आरोपी को 30 घंटे बीतने पर भी पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। उधर, पीड़ित के परिवार में दूसरे दिन भी मातम पसरा रहा।
गांव कैलाशपुर निवासी राजेश (40) ने मंगलवार को घर में ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ था, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार गांव के रहने वाले अनुज शर्मा को ठहराया था। आरोप था कि अनुज शर्मा से 15 साल पूर्व उसने ब्याज पर करीब 40 हजार रुपये उधार लिए थे, जिसे वह दो हजार रुपये रोजाना किस्त के रूप में लौटा रहा था, लेकिन किस्त रुकने और ब्याज अधिक होने पर आठ लाख रुपये अदा करने के बावजूद बकायादारी खत्म नहीं हुई। आरोप है कि इतना पैसा वसूलने के बावजूद अनुज द्वारा राजेश पर दबाव बनाया जाता था, जिस कारण उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन

पुलिस ने राजेश की पत्नी की तरफ से दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी अनुज के खिलाफ मंगलवार को ही रिपोर्ट दर्ज कर ली, लेकिन अब तक पुलिस उसको गिरफ्तार नहीं कर पाई है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कराने के लिए पुलिस टीम लगी हुई है और मामले की जांच भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed