फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police caught two thieves, stolen goods also recovered

पुलिस ने दो चोर पकड़े, चोरी का माल भी बरामद

Tue, 07 Jan 2020 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police caught two thieves, stolen goods also recovered
पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर और बरामद सामान। - फोटो : SAHARANPUR
बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। पुलिस ने सोमवार की रात में चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में दो चोरों को दबोचा। जबकि एक भागने में सफल रहा। पकड़े गए चोरों के पास से दो तमंचे, पांच जिंदा कारतूस सहित भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद हुआ। पकड़े गए चोर चोरी के सामान को गाड़ी में लेकर बेचने के लिए जा रहे थे।
विज्ञापन

एसओ संजीव यादव ने बताया सोमवार की रात में चेकिंग के दौरान सतपुरा पुल के पास से पुलिस ने मुठभेड़ में महिंद्रा पिकअप नंबर यूपी 11 बीपी 1412 में सवार आरोपी साबिर पुत्र इनाम निवासी दुमझेढी थाना चिलकाना व फरमान पुत्र शमशाद निवासी खड़का जुनारदार को दबोचा। हालांकि इस दौरान उनका एक साथी सावेज पुत्र वहीद निवासी दुमजेड़ा थाना चिलकाना मौके से फरार होने में सफल रहा। बरामद गाड़ी से सात बैटरी, स्क्रैप, सोलर ऊर्जा की प्लेट तथा तांबे का तार बरामद हुआ।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चोरों ने पूछताछ में बताया कि एक वर्ष पूर्व कस्बा बिहारीगढ़ के रोहित नगर से उन्होंने बैटरी की दुकान में सेंध लगा कर चोरी की । स्क्रैप सुंदरपुर से करीब आठ माह पूर्व दुकान से चोरी करना और सोलर ऊर्जा की प्लेट फतेहपुर के फार्म हाउस से चोरी करना स्वीकार किया। जबकि बरामद तांबे का तार थाना मिर्जापुर क्षेत्र के बादशाही बाग में स्टोन क्रेशर से चोरी करने की घटना को इकबाल किया। एसओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजा। जबकि उनके फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed