फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police caught three for demanding ransom of 25 lakhs held hostage

बंधक बना 25 लाख की फिरौती मांगने में पुलिस ने तीन को पकड़ा

Fri, 10 Dec 2021 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Police caught three for demanding ransom of 25 lakhs held hostage
बेहट पुलिस व क्राइम ब्रांच टीम द्वारा गिरफ्तार आरोपी। - फोटो : SAHARANPUR
बेहट (सहारनपुर)। क्राइम ब्रांच व बेहट पुलिस की संयुक्त टीम ने ग्रामीण को बंधक बनाकर 25 लाख रुपये की फिरौती मांगने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि उनके दो साथी मौके से भाग निकले। टीम ने ग्रामीण को सकुशल बंधनमुक्त करा लिया और फिरौती में लिए गए 80 हजार रुपये व चार स्मार्ट फोन व एक कीपैड मोबाइल फोन बरामद किए है।
विज्ञापन

सीओ रामकरण सिंह ने बताया, कि कोतवाली बेहट क्षेत्र के गांव पानसर निवासी मेघराज पुत्र बलवीर सिंह ने बृहस्पतिवार की सुबह रिपोर्ट दर्ज कराई थी, कि जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ चुके उसके भाई सुरेश की चुनाव के दौरान चिम्माबांस निवासी आर्यन व सूफियान और दाऊदपुरा निवासी राजकुमार से दोस्ती हो गई थी। आरोप है, कि इन लोगों ने उसके भाई की जबरन एक वीडियो बना ली और उसे वायरल कर बदनाम व बर्बाद करने की धमकी देकर 25 लाख रुपये की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को तीनों लोगों ने अपने-अपने मोबाइल नंबरों से उसके भाई को बार-बार कॉल की और 25 लाख रुपये न देने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देते रहे। इससे वे डर गए और एक लाख रुपये बैग में रखकर आरोपियों द्वारा बताए गए पते पर बेहट के आनंद बाग में मोहल्ला कस्साबान निवासी परवेज पुत्र शमीम की दुकान पर पहुंच गए। यहां उन्हें आर्यन, सुफियान व राजकुमार के अलावा रिहान पुत्र कुर्बान निवासी गांव मरवा कोतवाली बेहट व परवेज मिले। जिन्हें उन्होंने एक लाख दे दे दिए। आरोप है, कि इस पर यह लोग भड़क गए और उनसे 25 लाख रुपये का इंतजाम करने के लिए कहा। आरोप है, कि उन्होंने उसके भाई सुरेश को बंधक बना लिया और उसे पूरी रकम का इंतजाम करके लाने के लिए वहां से भेज दिया। धमकी दी, कि यदि उसने किसी से इस बारे में बताया, तो उसके भाई को जान से मार देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर मेघराज कोतवाली पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
एसएसपी ने मामले का संज्ञान लेते हुए सुरेश की सकुशल बरामदगी के लिए क्राइम ब्रांच बेहट पुलिस की संयुक्त टीम को लगाया। देर शाम टीम ने मौके पर दबिश देकर सुरेश को सही सलामत छुड़ाते हुए राजकुमार, रिहान व परवेज को गिरफ्तार कर लिया, जबकि आर्यन व सुफियान भाग निकले। मौके से फिरौती में ली गई 80 हजार रुपये की रकम व पांच मोबाइल फोन बरामद किए गए है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed