फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police caught four power wire thieves after encounter

पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पकड़े चार बिजली तार चोर

Thu, 24 Mar 2022 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Police caught four power wire thieves after encounter
नानौता पुलिस द्वारा पकड़े गए चोर और बरामद सामान - फोटो : SAHARANPUR
नानौता (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने एचटी व एलटी लाइन के बिजली खंभों से तार चोरी के मामले में चोरी के तार, चोरी में प्रयोग गाड़ी, औजार, तमंचा, छूरे, चाकू सहित चार चोरों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़े गए चोरों पर जिला शामली व सहारनपुर के अलग-अलग थानों में भी चोरी के मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष चंद्रसेन सैनी ने बताया कि 33/11केवी विद्युत उपकेंद्र संभलहेड़ी क्षेत्र से चोरों ने एचटी बिजली लाइन 9 खंभों व ग्राम गुडंब के एलटी लाइन के 4 खंभों से 700 मीटर बिजली के तार चोरी कर लिए गए थे। विभाग के अवर अभियंता सलिल कुमार की ओर से तार चोरी की रिपोर्ट दर्ज करायी गयी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह सात बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने क्षेत्र के गांव कचराई के जंगल में बिजली चोरों को पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो उन्होंने पुलिस पार्टी पर फायर झोंक दिया। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए चार चोरों को पकड़ लिया। पकड़े गए अनवर पुत्र शराफत निवासी लंढोरा गुर्जर, शाहरुख पुत्र खालिद निवासी ग्राम कांकरकुई, असलम पुत्र जमीर व आजम पुत्र असलम निवासीगण ग्राम चुन्हेटी थाना रामपुर मनिहारान को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया। चोरों के पास से पुलिस ने चोरी हुए तार में से करीब 450 मीटर बिजली का एल्युमीनियम का तार, एक छोटा हाथी वाहन, एक तमंचा 315 बोर, एक कारतूस, एक खोखा, एक चाकू व दो छुरी के साथी बड़ी संख्या में चोरी में काम आने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए चोरों में अनवर पर थाना गढ़ी पुख्ता पर एक, थाना थानाभवन पर तीन, थाना रामपुर मनिहारान पर एक तथा थाना नानौता पर तीन मुकदमे दर्ज हैं। शाहरुख, असलम तथा आजम पर थाना नानौता पर तीन तीन मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed