{"_id":"6011b47b8ebc3ef91e26a0ca","slug":"police-caught-five-in-various-cases-saharanpur-news-mrt522495744","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभिन्न मामलों में पुलिस ने पांच को पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभिन्न मामलों में पुलिस ने पांच को पकड़ा
विज्ञापन

सरसावा। पुलिस ने तीन अलग-अलग मामलों में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष सरसावा प्रवीण कुमार ने बताया कि तीन बदमाशों को लूट की साजिश रचते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, दो कारतूस तथा चाकू बरामद किए गए हैं। पकड़े गए मुर्सलीन उर्फ गांधी निवासी सलेमपुर थाना सरसावा पर करीब आधा दर्जन मामले दर्ज हैं। जबकि दूसरे आरोपी उस्मान पुत्र सागर अली निवासी पुराना हमीदा यमुनानगर पर दो रिपोर्ट तथा तीसरे आरोपी नदीम पुत्र वाजिद निवासी मोहल्ला मिरधान सरसावा पर भी दो मुकदमे दर्ज है। इसके अलावा पुलिस ने अंकित पुत्र रणवीर निवासी गांव झबीरन थाना सरसावा को 25 ग्राम स्मैक तथा एक डिजीटल तौल कांटे के साथ गिरफ्तार किया है। जबकि अरविंद पुत्र रणजीत निवासी गांव बकारका थाना चिलकाना को 48 बोतल हरियाणा मार्का देसी शराब के साथ गिरफ्तार किया।