{"_id":"5e7260428ebc3e774d53a268","slug":"police-caught-eight-crooks-after-encounter-saharanpur-news-mrt4742482132","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आठ बदमाश पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने मुठभेड़ के बाद आठ बदमाश पकड़े
विज्ञापन
गंगोह पुलिस और स्वाट टीम द्वारा पकड़े गए बदमाश।
- फोटो : SAHARANPUR
गंगोह (सहारनपुर)। कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीमों की संयुक्त कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद अंतरराज्यीय गिरोह के आठ बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार बदमाशों से आठ तमंचे, आठ कारतूस, आठ खोखा, लूट की दो बाइकें और तीन मोबाइल बरामद करने का दावा करते हुए उन्हें जेल भेज दिया है।
एसपी देहात विद्यासागर मिश्र और गंगोह कोतवाली प्रभारी भगवत सिंह के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस, सर्विलांस और स्वाट टीमों ने बदमाशों के होने की सूचना पर कोतवाली क्षेत्र के गुड़ छप्पर रोड स्थित एक नलकूप पर छापा मारा। वहां पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने हरियाणा के जिला करनाल अंतर्गत गांव कश्मीरी सिंह जोगा सिंह निवासी सोनू उर्फ संदीप, सोनीपत जिले के कुंडा आश्रम सेक्टर 15 निवासी अशोक उर्फ प्रकाश, गंगोह कोतवाली क्षेत्र के गुड़ छप्पर निवासी कुलदीप उर्फ किप्पा, ततारपुर कलां निवासी सोनू, लखनौती के मोहल्ला कुरैशियान निवासी सुभान, एहतेशाम, मोहल्ला गुजरात निवासी सद्दाम और माजिद को गिरफ्तार कर लिया। एसपी देहात विद्यासागर मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस की पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि 24 फरवरी को उन्होंने नगर के मोहल्ला कुरैशियान निवासी तारिक के घर पर लूट का प्रयास किया था। इसमें विफल होने पर उन्होंने तारिक और मोहल्ले के ही वसीम पर जान से मारने की नियत से फायर भी झोंका था। वह अपनी बाइक वहीं छोड़ कर वसीम की बाइक लूटकर फरार हो गए थे। बदमाशों के पकड़े जाने की सूचना पर गंगोह के मोहल्ला कुरैशियान निवासी तारिक भी गंगोह कोतवाली पहुंच गया। उसने बदमाशों की पहचान अपने घर में लूट करने आए बदमाशों के रूप में की है।
बदमाशों का आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार बदमाशों का आपराधिक इतिहास है। उन पर गंगोह, नानौता, तीतरो, नकुड़, झिंझाना थानों में 19 मुकदमे दर्ज हैं। बदमाशों को गिरफ्तार करने वाली टीम में सर्विलांस प्रभारी विजेंद्र सिंह रावत, एसआई विनीत मलिक, ललित शर्मा आदि शामिल रहे।