फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police came out with team, riot control rehearsal

दलबल के साथ निकली पुलिस, दंगा नियंत्रण का किया रिहर्सल

Thu, 16 Dec 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Police came out with team, riot control rehearsal
शहर में दंगा नियंत्रण की रिहर्सल करते प्रशासन व पुलिस अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस सतर्क हो गई है। इसी के तहत बृहस्पतिवार की शाम पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने दंगा नियंत्रण का रिहर्सल किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को रिहर्सल के लिए महानगर को दो जोन और पांच सेक्टरों में बांटा गया। प्रथम जोन में एसपी सिटी राजेश कुमार और अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) डॉ. अर्चना द्विवेदी ने पीएसी के साथ थाना जनकपुरी, कोतवाली नगर, कोतवाली मंडी, देहात कोतवाली के संवेदनशील इलाकों में भ्रमण किया। इसके साथ ही दंगा नियंत्रण से संबंधित उपकरणों से पुलिसकर्मी लैस रहे। घंटाघर से लेकर चौक फव्वारा सहित अनेक संवेदनशील इलाकों में पैदल गश्त की गई। इसी तरह जोन टू में एसपी ट्रैफिक प्रेमचंद व नगर मजिस्ट्रेट विवेक चतुर्वेदी ने कोतवाली सदर बाजार, थाना कुतुबशेर और दिल्ली रोड व मल्हीपुर रोड की तरफ पड़ने वाले देेहात कोतवाली के क्षेत्रों में रिहर्सल किया। इसके साथ ही पुलिसकर्मियों को दंगे के दौरान बरते जाने वाली सावधानियों से अवगत कराया। इसके साथ ही दंगाइयों पर कार्रवाई के टिप्स दिए गए। इससे पूर्व पुलिस लाइन में एसएसपी आकाश तोमर, एसपी सिटी राजेश कुमार, एसपी देहात ने पुलिसकर्मियों को दिशा निर्देश दिए।

बड़ी घटना व दंगा होने की फैली अफवाह
महानगर में बड़ी संख्या में पुलिस-फोर्स के भ्रमण के दौरान लोगों में कहीं पर बड़ी घटना या फिर दंगा होने की अफवाह फैल गई, जिसको लेकर लोग पुलिसकर्मियों, मीडियाकर्मियों और जनप्रतिनिधियों को फोन कर जानकारी लेते रहे। एक बार के लोगों में दहशत का माहौल बन गया था, लेकिन जब लोगों को पता चला कि दंगा नियंत्रण का रिहर्सल चल रहा है, तब नागरिकों ने राहत की सांस ली।

शहर में दंगा नियंत्रण की रिहर्सल करते प्रशासन व पुलिस अधिकारी

शहर में दंगा नियंत्रण की रिहर्सल करते प्रशासन व पुलिस अधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed