फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police arrested two accomplices of robber bride

Saharanpur News: लुटेरी दुल्हन के दो सहयोगियों को पुलिस ने पकड़ा

Sat, 14 Jan 2023 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 14 Jan 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
Police arrested two accomplices of robber bride
चिलकाना। जरूरत मंद व्यक्ति की शादी कराने के बाद दुल्हन के साथ मिलकर दूल्हे के घर में लूट कराने वाले गिरोह के दो सदस्यों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि गांव कुंजा बहादराबाद, हरिद्वार उत्तराखंड के कुंवर सिंह पुत्र साधु राम तथा राजकुमार पुत्र सोरण सिंह ऐसे लोगों की तलाश में रहते थे, जिनकी शादी नहीं होती थी। यह लोग ऐसे व्यक्ति से रुपयों का लेनदेन करके उसकी शादी करा देते थे। शादी होने के कुछ समय के बाद दुल्हन घर के जेवरात तथा नकदी एकत्र करके रातों रात फरार हो जाती थी। ऐसी ही एक घटना 18 सितंबर 22 को थाना चिलकाना के गांव पठेड बरथाकायस्थ में हुई थी। इन लोगों ने गांव के एक व्यक्ति की शादी मोटी रकम लेकर की कराई थी। अगले दिन ही दुल्हन घर का सामान समेटकर फरार हो गई थी। पीड़ित ने शादी कराने वाले कुंवर सिंह तथा राजकुमार सहित दुल्हन के खिलाफ थाना चिलकाना में धारा 420 सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने लुटेरी दुल्हन को घटना के दो दिन बाद ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि शादी कराने वाले दोनों बिचौलिए फरार चल रहे थे।
विज्ञापन

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपी कुंवर सिंह तथा राजकुमार को सहारनपुर में जेल चुंगी के पास से पकड़ लिया। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed