फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police arrested the accused who killed Madrasa student, sent to child reform home

Saharanpur News: मदरसा छात्र की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, बाल सुधार गृह भेजा

Thu, 02 Feb 2023 09:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Thu, 02 Feb 2023 09:22 AM IST
विज्ञापन
Police arrested the accused who killed Madrasa student, sent to child reform home
देवबंद। देवबंद में मदरसा छात्र की कुकर्म के बाद वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी नाबालिग छात्र को रिपोर्ट दर्ज करने के बाद गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह भेज दिया गया। पुलिस अभी इस मामले की गहराई से जांच कर रही है कि कहीं वारदात में कोई ओर तो शामिल नहीं था।
विज्ञापन

देवबंद के एक गांव में 11 वर्षीय मदरसा छात्र की गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव मंगलवार की सुबह गांव के बाहर स्थित एक सरसों के खेत से बरामद हुआ था। पुलिस ने कुछ ही घंटों के बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर एक 15 वर्षीय छात्र को हिरासत में लिया था जिसने पूछताछ के बाद घटना करना स्वीकार किया था। मामला दर्ज करने के बाद बुधवार को पुलिस ने आरोपी मृतक छात्र के आरोपी साथी को गिरफ्तार किया था। कोतवाल एचएन सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर बाल सुधार गृह गाजियाबाद भेजा गया है, क्योंकि आरोपी छात्र ने गांव में खेत के पास कुकर्म करने के बाद छात्र की दरांती से हत्या करना स्वीकार किया था। पुलिस अभी इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। इसमें अन्य जो भी आरोपी पकड़े जाएंगे, उनसे सघन पूछताछ की जाएगी। यदि उनकी संलिप्तता पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed