फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police arrested seven drug smugglers including woman

Saharanpur News: पुलिस ने महिला सहित पकड़े सात नशा तस्कर

Sun, 04 Jun 2023 10:11 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jun 2023 10:11 PM IST
विज्ञापन
Police arrested seven drug smugglers including woman
सहारनपुर। पुलिस ने ऑपरेशन व्हाइट पाउडर-2 के अंतर्गत जिले भर से एक महिला सहित सात नशा तस्करों को चरस और स्मैक के साथ पकड़ा है। सभी के खिलाफ संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया है। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


चिलकाना थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि रविवार दोपहर टोडरपुर चौकी इंचार्ज राजेन्द्र गिरी ने दौलतपुर रावणपुर मोड़ के पास से नफीस पुत्र इस्तफाक निवासी ग्राम दौलतपुर को 120 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन

बेहट इंस्पेक्टर बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि शनिवार की रात करीब साढे दस बजे पुलिस ने गांव लोदीपुर तिराहे के पास से 30 ग्राम स्मैक के साथ अफजाल पुत्र मंजूर निवासी गांव जंधेडी पठानपुरा को पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगोह कोतवाली प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा ने बताया कि पुलिस ने गांव मोहनपुरा में स्मैक बेच रही महिला संजीला को गिरफ्तार कर 25 ग्राम स्मैक बरामद की गई। फतेहपुर थानाध्यक्ष प्रमोद रावल ने बताया कि वीर विजय कॉलेज फतेहपुर भादो के पास से नौशाद पुत्र शब्बीर को 125 ग्राम चरस, इलेक्ट्रोनिक कांटे के साथ पकड़ा है। सरसावा पुलिस ने दिलशाद पुत्र बंदू निवासी मोहल्ला मिर्धान को आठ ग्राम स्मैक के साथ पकडा है। थाना प्रभारी मंडी ने दीन मोहम्मद निवासी यमीन मस्जिद इनाम कालोनी को 200 ग्राम चरस के साथ पकड़ा है। थाना प्रभारी नकुड़ ने शमशाद पुत्र मंजूरा निवासी खेडा नवाजपुर को 360 ग्राम चरस और बिना कागजात की बाइक के साथ पकड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed