फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police and administration on backfoot, given permission to Bhima Army

बैकफुट पर पुलिस और प्रशासन, भीम आर्मी को दी अनुमति

Sat, 17 Feb 2018 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ सहारनपुर Updated Sat, 17 Feb 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
Police and administration on backfoot, given permission to Bhima Army
भीम आर्मी के कार्यस्थल की जांच करते अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर में भीम आर्मी की चेतावनी के बाद आखिरकार पुलिस और प्रशासन को बैकफुट पर आना पड़ा। पुलिस और प्रशासन को भीम आर्मी के कार्यक्रम के आयोजन को अनुमति देनी पड़ गई। सिर्फ जाम का बहाना बनाकर स्थान बदलवाया गया। अब भीम आर्मी का कार्यक्रम गांधी मैदान की बजाय दिल्ली रोड स्थित कांशीराम कालोनी में होगा।
विज्ञापन


भीम आर्मी ने संगठन को मजबूत करने, गंगोह के फौजी के परिवार के उत्पीड़न के समर्थन, चंद्रशेखर उर्फ रावण को रिहा किए जाने, इलाहाबाद में हुई दलित छात्र की हत्या के विरोध समेत कई मुद्दों को लेकर सभा के 18 फरवरी को आयोजन किए जाने के लिए पुलिस एवं प्रशासन से अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन


पहले छात्रावास की अनुमति मांगी, लेकिन पुलिस ने अनुमति नहीं दी। जिसके बाद गांधी मैदान में कार्यक्रम की अनुमति के लिए प्रार्थना-पत्र दिया। शुक्रवार को उनके आवेदन को यह कहते हुए निरस्त कर दिया गया कि भीम आर्मी के चलते पहले ही काफी माहौल खराब हो चुका है। उसका असर अभी तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन की ओर से अनुमति नहीं दिए जाने का पत्र भी जारी कर दिया गया। पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अनुमति नहीं दिए जाने पर भीम आर्मी के पदाधिकारियों ने एलान कर दिया कि चाहे अनुमति मिले या न मिले आयोजन जरूर होगा। यही नहीं कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आने वाले लोगों को रोकने पर कानून व्यवस्था बिगड़ने के खतरे से भी आगाह किया।

भीम आर्मी के कड़े रुख को देख पुलिस और प्रशासन के पसीने छूट गए। 9 मई 2017 की घटना की पुनरावृत्ति से आशंकित अधिकारियों ने तुरंत ही भीम आर्मी के पदाधिकारियों की बैठक बुलाई। उनसे दोबारा प्रार्थना पत्र लिया गया और जिसमें अनुमति दिए जाने के कारण के लिए स्थान बदलवा दिया गया।

मिनटों में ही सदर कोतवाली से रिपोर्ट मंगाई गई और दोपहर तक कांशीराम कालोनी में कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दे दी गई।  नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार ने बताया कि भीम आर्मी ने कार्यक्रम का स्थल बदल लिया है और उनका एजेंडा भी संगठन की मजबूती का है। इसमें कोई ऐसी बात नहीं है जिससे कानून व्यवस्था को दिक्कत हो सके। इसलिए कार्यक्रम के आयोजन की अनुमति दी गई है।

मौलाना अरशद मदनी को भीम आर्मी ने दिया न्यौता  
भीम आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय रतन सिंह ने जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी से मुलाकात कर उन्हें सहारनपुर में 18 फरवरी (आज) होने वाले भीम आर्मी के कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया है। 

शनिवार को जमीयत उलमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी के आवास पर पहुंचे विनय रतन सिंह ने उन्हें सहारनपुर में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में आने का न्यौता दिया। दोनों के बीच करीब एक घंटे तक मुलाकात चली।

इस दौरान विनय रतन सिंह ने कहा कि देश में पूरी तरीके से लोकतंत्र को स्थापित कराकर संविधान को लागू कराना और दलित मुस्लिमों को उनका हक दिलाना भीम आर्मी का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मुसलमानों और दलितों को साजिश के तहत निशाना बनाया जा रहा है।


इसलिए जरूरी है कि देश में शांति चाहने वाले लोग एक मंच पर आए ताकि असामाजिक तत्वों को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सके। विनय रतन ने कहा कि सहारनपुर में होने वाले कार्यक्रम में इन्हीं सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed