फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Police alert regarding security on festivals

त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट

Sat, 10 Aug 2019 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Aug 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
Police alert regarding security on festivals
सहारनपुर में रोडवेज बस अडडे पर बसों में चेकिंग करती पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। त्योहारों पर सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट हो गई है। पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। डॉग स्क्वायड के साथ विभिन्न स्थानों पर चेकिंग की गई। साथ ही ईद उल-अजहा पर रूट डायवर्जन प्लान भी तैयार कर लिया गया है। ईद पर सुबह चार बजे से डायवर्जन लागू हो जाएगा।
सोमवार को ईद उल-अजहा का त्योहार मनाया जाएगा। इसके बाद 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के साथ ही रक्षा बंधन त्योहार मनाया जाएगा। त्योहारी सीजन को देखते हुए पुलिस अलर्ट हो गई है। शनिवार को थाना जनकपुरी पुलिस और एलआईयू कर्मचारियों ने डॉग स्क्वायड की मदद से जिला अस्पताल में सघन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस ने वाहनों की चेकिंग की और संदिग्ध लोगों से पूछताछ की। इससे पूर्व शुक्रवार रात आरपीएफ ने रेलवे स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान चलाया और यात्रियों के सामान को चेक करने के बाद ही आने-जाने दिया गया। कोतवाली सदर बाजार पुलिस ने रेलवे स्टेशन के आसपास होटलों की चेकिंग की।
विज्ञापन

एसएसपी दिनेश कुमार का कहना है कि आगामी दिनों में आने वाले त्योहारों पर सुरक्षा की दृष्टि से चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को चेकिंग करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईद उल-अजहा पर रहेगा रूट डायवर्ट
सहारनपुर। ईद उल अजहा पर अंबाला रोड स्थित ईदगाह में होने वाली नमाज को देखते हुए यातायात पुलिस ने रूट डायवर्जन प्लान बनाया है, जिसे सोमवार को ईद उल अजहा पर सुबह चार बजे से लागू किया जाएगा। ताकि नमाजियों को किसी तरह की दिक्कत न उठानी पड़े। इस संबंध में एसएसपी ने यातायात पुलिस सहित समस्त थाना प्रभारियों को रूट डायवर्जन प्लान लागू कराने के निर्देश दिए हैं।
यह रहेगी यातायात व्यवस्था
- दिल्ली की ओर से आने वाले भारी वाहन, जिन्हें अंबाला की ओर जाना है, वह नानौता में संजय चौक से नकुड़, गंगोह के रास्ते सरसावा होकर जाएंगे।
- दिल्ली की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें मुजफ्फरनगर/देहरादून की ओर जाना है, वह नानौता के संजय चौक, बड़गांव और देवबंद होकर जाएंगे।
- अंबाला की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हे दिल्ली की ओर जाना है, वह सरसावा से नकुड़, गंगोह, नानौता में संजय चौक से होकर जाएंगे।
- अंबाला की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें देहरादून/मुजफ्फरनगर जाना है, वह सरसावा से नकुड़, फंदपुरी से मानकमऊ से सर्किट हाउस रोड से हसनपुर तिराहा, दीवानी तिराहा, जिला अस्पताल चौक होते हुए जाएंगे।
- विकासनगर/बेहट की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हे दिल्ली की ओर जाना है, वह कलसिया तिराहे से छुटमलपुर, गागलहेड़ी से देवबंद, नानौता होकर जाएंगे।
- देहरादून/हरिद्वार की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हे अंबाला की ओर जाना है, वह छुटमलपुर से गागलहेड़ी, देवबंद, नानौता, गंगोह, नकुड़ से सरसावा होकर जाएंगे।
- देहरादून की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हे शामली/दिल्ली जाना है, वह गागलहेड़ी से नागल, देवबंद, बड़गांव से नानौता होकर जाएंगे।
- देहरादून की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हे अंबाला की ओर जाना है, वह आंबेडकर चौक, जिला अस्पताल, कलेक्ट्रेट तिराहे से हसनपुर, सर्किट हाउस रोड, मानकमऊ से नकुड़ तिराहे होते हुए अंबाला जाएंगे।
- अंबाला की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हे देहरादून जाना है। वह नकुड़ तिराहे से मानकमऊ, शुगर मिल तिराहा, सर्किट हाउस रोड, हसनपुर तिराहा, कलेक्ट्रेट तिराहा, अस्पताल चौक, अंबेडकर चौक होकर देहरादून जाएंगे।
- बेहट रोड, देहरादून रोड, टपरी रोड, बडगांव रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड और चिलकाना रोड से शहर की तरफ किसी भी प्रकार के वाहनों को नहीं आने दिया जाएगा।
यहां पार्क किए जाएंगे वाहन
- नकुड़ व सरसावा की ओर से आने वाले नमाजियों के वाहनों की पार्किंग अंबाला रोड के मेला गुघाल पुल से सर्किट हाउस वाली रोड पर एलाइट पेट्रोल पंप के सामने होगी।

- घंटाघर से आने वाले नमाजियों के वाहनों की पार्किंग गांधी पार्क में होगी।
- चिलकाना की ओर सेे आने वाले नमाजियों के वाहनों की पार्किंग न्यू गोल्डन धर्मकांटा एवं खालिद एक्सपोर्टर और दो पहिया वाहनों की पार्किंग फरीदी धर्म कांटा में कराई जाएगी।
- दुपहिया वाहनों की पार्किंग कल्पना सिनेमा परिसर में कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed