{"_id":"5fcd1a9e8ebc3ecfcf5cb2fc","slug":"police-administration-alert-regarding-announcement-of-bharat-bandh-saharanpur-news-mrt5143214186","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत बंद के एलान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत बंद के एलान को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट
विज्ञापन

सहारनपुर। भारत बंद को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट है। खुफिया टीमें भी व्यापारियों और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों से इनपुट जुटा रही हैं। आठ दिसंबर को जिलेभर में सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की तरफ से पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
वरिष्ठ पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने अधीनस्थों के साथ बैठक भी की हैं। जहां जहां पर प्रदर्शन कर जाम लगाया जाएगा, उन स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रखा जाएगा। एसएसपी डा. एस चनप्पा का कहना है कि बंद में कौन से संगठन शामिल होंगे, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है।
कांग्रेस ने भी दिया समर्थन
जिला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता गणेशदत्त शर्मा ने बताया कि भारत बंद में कांग्रेस कार्यकर्ता समर्थन करेंगे।
डीएम और एसएसपी ने देखी व्यवस्था
डीएम अखिलेश सिंह और एसएसपी डा. एस चनप्पा ने रविवार रात अंबाला रोड, घंटाघर, नेहरू मार्केट और कोर्ट रोड पर पैदल भ्रमण किया और सुरक्षा को लेकर की गई व्यवस्था देखी।