{"_id":"5f18817f8ebc3e9f6e0a9442","slug":"police-accused-of-harassment-family-left-village-saharanpur-news-mrt4925459183","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, परिवार ने छोड़ा गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप, परिवार ने छोड़ा गांव
विज्ञापन

तीतरो (सहारनपुर)। पुलिस द्वारा एक पक्ष के दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाकर एक परिवार ने गांव छोड़ दिया। एसपी देहात के निर्देश पर तीतरो थाना पुलिस ने भी परिवार को समझाने और गांव में रुकने को कहा, मगर वह नहीं माना। उधर, कोतवाली प्रभारी का कहना है कि विवाद होने पर शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गई थी, पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप गलत है।
थाना तीतरो के बहलोलपुर पुलिस चौकी के गांव ठोल्ला फतेहपुर में दुकान से पेट्रोल लेने के विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गई थी। राशिद खां पक्ष के लोगों का आरोप है कि चौकी पुलिस एकपक्षीय कार्रवाई कर उनके परिवार का शोषण कर रहीं हैं। अवैध तरीके से गांव में ज्वलनशील पदार्थ का व्यापार करने वाले की शह पर उन्हें तंग किया जा रहा है। आरोप है कि बुधवार सुबह जब राशिद ने पुलिस चौकी पर उत्पीड़न की शिकायत की तो पुलिस ने उसको धमकाना शुरू कर दिया। इससे परेशान होकर ग्रामीण के परिवार ने गांव छोड़ने का निर्णय लेते हुए अपना सामान पिकअप गाड़ी में भर लिया और गांव से चल दिए। इसी जानकारी होने पर एसपी देहात अशोक कुमार मीणा ने कोतवाली प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए। कोतवाली प्रभारी ने पुलिस चौकी पर पहुंचकर परिवार को रुकवाकर समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। इसके बाद राशिद अपनी पत्नी से शहजादी, पुत् फरमान, काशिफ, अल्ताफ, पुत्री सुल्तनत के साथ गांव छोड़कर चला गया। उधर, कोतवाली प्रभारी सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि मामला पलायन का न होकर रोजगार की तलाश में बाहर जाने का है। राशिद के भाई को शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया था। पुलिस द्वारा उत्पीड़न करने का आरोप गलत है।