{"_id":"612533a48ebc3e7a144a98c0","slug":"police-accused-of-collusion-with-hospital-management-saharanpur-news-mrt5531772163","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस पर अस्पताल प्रबंधन से सांठगांठ का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस पर अस्पताल प्रबंधन से सांठगांठ का आरोप
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली रोड स्थित एक अस्पताल से कोरोना संक्रमित महिला के कंगन चोरी होने के मामले पुलिस ने जांच करके एसएसपी को रिपोर्ट भेज दी। उस पर पीड़ित पक्ष ने सवाल उठाते हुए अस्पताल प्रबंधन से पुलिस की सांठगांठ का आरोप लगाया है। मामले में डीआईजी से भी शिकायत की गई है।
न्यू आवास-विकास निवासी विशु जैन का कहना है कि कोरोना संक्रमित होने पर उन्होंने अपनी माता चंदन जैन को गत 24 मई को दिल्ली रोड स्थित सक्षम अस्पताल में भर्ती कराया था। 27 मई को उनकी माता का निधन हो गया था। माता के हाथों में सोने के चार कंगन थे। निधन होने पर अस्पताल स्टॉफ ने कंगन चोरी कर लिए। अंतिम संस्कार के दौरान उन्हें कंगन चोरी होने का पता लगा। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस और अस्पताल संचालक से की। इसके साथ ही अस्पताल के वार्ड में लगे सीसीटीवी की फुटेज मांगी, लेकिन उन्हें फुटेज नहीं दिखाई गई। इसके बाद सदर बाजार कोतवाली में अस्पताल स्टाफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोप है कि विवेचक ने मामले की जांच के दौरान रिपोर्ट लगा दी कि इलाज खर्च का बिल कम कराने के लिए कंगन चोरी का आरोप पेशबंदी में लगाया गया है। विशु जैन का कहना है कि उनकी माता का मेडिक्लेम था, इलाज पर हुए खर्च का पैसे की कोई चिंता नहीं थी। ऐसे में वह बिल कम क्यों कराते। आरोप है कि विवेचक ने अस्पताल प्रबंधन से साठगांठ करके यह रिपोर्ट लगाई है। विशु जैन ने इस संबंध में आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री को भी शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है। मंगलवार को वह इस मामले में डीआईजी से भी मिले।