{"_id":"682f7311992ca327f70ffc59","slug":"poles-broke-due-to-storm-transformers-blew-up-power-was-cut-off-saharanpur-news-c-30-1-sha1004-150075-2025-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: आंधी से टूटे खंभे, फुंके ट्रांसफार्मर, बिजली रही गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: आंधी से टूटे खंभे, फुंके ट्रांसफार्मर, बिजली रही गुल
Fri, 23 May 2025 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Fri, 23 May 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
पुवांरका में जनता रोड पर खुर्द गांव के पास आंधी और बारिश से गिरा पेड़। संवाद
- फोटो : mathura
सहारनपुर/बड़गांव/सरसावा /तीतरों /देवबंद । बुधवार देर शाम आई आंधी ने भारी नुकसान पहुंचाया। देहात क्षेत्र में पेड़ टूटकर विद्युत लाइन पर जा गिरे। इससे ट्रांसफार्मर फुंक गए और विद्युत लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। आंधी के चलते महानगर में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। देहात क्षेत्र में करीब 10 से 12 घंटे आपूर्ति बाधित रही तो महानगर में कई मोहल्लों में कट लगते रहे।
n आंधी से आम की फसल हुई प्रभावित : सहारनपुर में आंधी के कारण आम की फसलों को काफी नुकसान हुआ। बेहट के पठानपुरा निवासी किसान शेर सिंह ने बताया कि बुधवार की शाम आई आंधी से आम की फसल को नुकसान हुआ है।
इस समय में फल लगा हुआ है, जो टूटकर गिर गया। इससे बागवानों को काफी नुकसान उठाना पड़ा। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में भी आम की फसल खराब हुई है। बार-बार आंधी आने से इस वर्ष आम का उत्पादन पर प्रभाव पड़ सकता है।
विज्ञापन
n बड़गांव के मुश्कीपुर में बिजली गिरने से भैंस की मौत : बड़गांव में गांव मुश्कीपुर में राजकुमार के घर पर बिजली गिरने भैंस की मौत हो गई। बिजली गिरने का आसपास के घरों पर भी असर पड़ा। गौतम पुत्र ज्ञानसिंह, मदन पुत्र ज्ञानसिंह व योगेंद्र पुत्र शिवचरण के घरों में रखे इनवर्टर बैटरी फट गई।
n आंधी से पेड़ गिरे लाइन पर, दो ट्रांसफार्मर फुंके : सरसावा में एयरफोर्स स्टेशन के समीप सड़क किनारे दो पेड़ लाइन पर गिर गए। इस कारण करीब 150 मीटर लंबी विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त हो गई तथा बिजली के दो खंभे भी टूट गए। बिजली गिरने के कारण रायपुर तथा मंधोर क्षेत्र में दो ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए। इसके चलते दस घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। विद्युत निगम के अधिकारी और कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर लाइन को ठीक कराया।
n तीतरों में 20 गांवों की आपूर्ति रही बाधित : तीतरों बिजलीघर की हाईटेंशन लाइन आंधी के चलते क्षतिग्रस्त हो गई। इस कारण करीब 20 गावों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई है। हालांकि, ऊर्जा निगम के कर्मचारी व्यवस्था बनाने में जुटे रहे। देर रात आपूर्ति को सुचारु किया गया।
n आंधी ने पांच घंटे बाधित की आपूर्ति : देवबंद मंे बुधवार रात आंधी बारिश से क्षेत्र में करीब 5 घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही। शाम छह बजे से रात 11 बजे तक आपूर्ति बाधित रही। देहात में चंदेना कोली, घ्याना नन्हेड़ा आशा, अंबोली व तल्हेड़ी बुजुर्ग आदि गांवों में देर शाम गुल हुई बत्ती रात करीब 1:30 बजे आई। वहीं, अंबेहटा व आसपास क्षेत्रों में आपूर्ति बाधित हो गई। करीब आठ घंटे आपूर्ति बाधित रही।