फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Plenty remember Gandhi and Shastri, tribute

सहारनपुर में खूब याद आए महात्मा गांधी और शास्त्री

Mon, 03 Oct 2016 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 03 Oct 2016 03:54 PM IST
विज्ञापन
Plenty remember Gandhi and Shastri, tribute
महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित करते सेवादल के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर शहर में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती धूमधाम से मनाई गई। जगह जगह कार्यक्रम आयोजित कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया।  
विज्ञापन


अखिल भारतीय महात्मा गांधी विचार मंच द्वारा गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम मेें राष्ट्रीय अध्यक्ष राव असलम गांधी द्वारा स्वतंत्रता सेनानी और उनके परिवार और सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने वाली प्रतिभाओं को प्रतीक चिंह देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने गांधी के अहिंसा और सत्य के मार्ग पर चलने को प्रोत्साहित करने पर बल दिया। अध्यक्षता हाजी तसलीम ने की। पूर्व विधायक सुखबीर सिंह पुंडीर, दलजीत सिंह, डेनियल मसीह, स्वतंत्रता सेनानी चौधरी प्रताप सिंह, जिलाधिकारी शफक्कत कमाल, एसएसपी मनोज तिवारी, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन


सुनीति सिंह, नगर मजिस्ट्रेट हरिशंकर आदि मौजूद रहे। आदर्श कन्या जूनियर हाईस्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य सुनीता अरोड़ा ने गांधी और शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। सुदेश, दया, कमलेश, राजरानी, रेखा, अंशुल, अरुण, आदित्य आदि मौजूद रहे।

भारतीय नमो सेवा दल और एसएएम इंटर कॉलेज की ओर से सफाई अभियान चलाया गया। भारतीय जनता पार्टी पटेल मंडल के कार्यकर्ताओं ने नगर विधायक के नेतृत्व में विश्वकर्मा चौक पर स्वच्छता अभियान चलाया।

जागरूकता सहायता संस्था द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को फल वितरित किए गए। दीवानी न्यायालय कर्मचारी संघ, शहीद वीर अब्दुल हमीद मेमोरियल शिक्षा एवं सामाजिक समिति, आरसी पब्लिक इंटर कॉलेज, रोटरी क्लब, रोटरी क्लब सहारनपुर कोंटीनेंटल, संस्कार भारती और

एसबीबीए इंटर कॉलेज द्वारा कार्यक्रम आयोजित कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर बहादुर शास्त्री के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया गया। 
सत्य और अहिंसा के पक्षधर महात्मा गांधी की जयंती पर शहर भर में अनेक जगहों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। 

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला जज उमेशचंद्र त्रिपाठी के निर्देश पर जिला कारागार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। अपर सिविल जज एसडी निर्दोष कुमार ने सभी को महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन की बधाई दी।

साथ ही दोनों महापुरुषों के जीवन मूल्यों को अपनाते हुए जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कहा कि जिन बंदियों के पास केस लड़ने के लिए वकील नहीं हैं। उन्हें सरकारी खर्चे पर वकील की सुविधा मुहैया कराई जाती है। 

 अंत में डिप्टी जेलर ने सभी का धन्यवाद किया। इस दौरान मनोज कुमार, अशोक कुमार, एसी पपनेजा मौजूद आदि थे। उधर, जिला कांग्रेस कमेटी, अल्टीमेट फिटनेस, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और जिला कांग्रेस सेवा दल ने भी गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जयंती हर्षोल्लास से मनाई।   

महाराज सिंह कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना की तृतीय इकाई द्वारा महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर स्वच्छ भारत अभियान चलाया गया। 
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्राचार्य डॉ. अशोक कुमार डिमरी ने किया।

उन्होंने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी से जुड़े उद्देश्यों के बारे में और उनके द्वारा की गई राष्ट्र सेवा के बारे में बताया। भारत के एक और महान व्यक्ति लाल बहादुर शास्त्री का संपूर्ण जीवन संघर्ष बताया और उनके द्वारा दी गई शिक्षा को विद्यार्थियों के बीच साझा किया।

उनके जीवन को प्रेरणा स्त्रोत बताते हुए अपने जीवन में अपनाने पर बल दिया। स्वच्छ भारत अभियान का संपूर्ण निर्देशन कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दीपा चौहान की देखरेख में हुआ। छात्र-छात्राओं ने टोलियां बनाकर स्वच्छ भारत अभियान चलाया और सफाई की।


कार्यक्रम अधिकारी ने छात्र-छात्राओं को महात्मा गांधी के जीवन से संबंधित गीत रघुपति राघव राजा राम सिखाया। इस अवसर पर डॉ. कपिल वत्स, राहुल गौतम, लोकेश, असमा, शमा, रेशमा, शाहरुख, आरती, पूजा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed