फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Plenty danced in the procession of Lord Rama

प्रभु श्रीराम की शोभयात्रा में खूब नाचे

Fri, 08 Jul 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Fri, 08 Jul 2016 12:42 AM IST
विज्ञापन
Plenty danced in the procession of Lord Rama
शोभायात्रा में शामिल झांकी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में प्रभु श्रीराम मंदिर सेवा समिति की ओर से जनक नगर इंद्रा बस्ती में मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में श्रद्घालुओं ने हिस्सेदारी कर धर्म लाभ उठाया।  
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रभु श्रीराम-लक्ष्मण, जानकी, हनुमान, शंकर-पार्वती, राधा-कृष्ण आदि की सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। 31 महिलाओं द्वारा मंगल कलश यात्रा धार्मिक परंपराओं के अनुसार निकाली गई।
विज्ञापन


तत्पश्चात मंदिर प्रांगण में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी पंडित कृष्ण कांत शास्त्री, मंदिर समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, संयोजक, कोषाध्यक्ष आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सहारनपुर के शिव धाम मंदिर पवन विहार में चल रही श्रीराम कथा के तीसरे दिन आचार्य रजनीश ने नारद मोह एवं प्रताप भानू लीला का वर्णन किया। लीला के माध्यम से उन्होंने समाज को यह शिक्षा दी गई कि नारद जैसा ज्ञानी भी भगवान की माया में फंसकर ज्ञान शून्य हुआ।

इसलिए मनुष्य को कभी भी अपने कर्मों पर अभिमान नहीं करना चाहिए। कथा के अंत में श्रीराम जन्मोत्सव बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य यजमान सुभाष गुप्ता, मुकेश शर्मा, कर्म सिंह पुंडीर, राज सिंह पुंडीर, अमित कुमार आदि ने पूजा अर्चना की।


आचार्य अरुण, शरद, श्रीकांत, सुमित आदि ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। कथा में अश्वनी शर्मा, जोगेंद्र, रविकांत, मुकेश गोयल, मंगल सिंह, सुभाष चौधरी, मुकेश मित्तल, विनय शर्मा, संजय सिंघल, मनोज शर्मा, परम सिंह, विपिन त्यागी, कालूराम शर्मा, सुभाष गुप्ता, राहुल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed