{"_id":"6465273ca32073e6120a7ab4","slug":"players-showed-strength-in-kabaddi-volleyball-and-taekwondo-saharanpur-news-c-30-1-smrt1053-2643-2023-05-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: खिलाड़ियों ने कबड्डी, वालीबॉल और ताइक्वांडो में दिखाया दमखम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: खिलाड़ियों ने कबड्डी, वालीबॉल और ताइक्वांडो में दिखाया दमखम
Thu, 18 May 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Thu, 18 May 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर के स्टेडियम में ताइक्वांडो प्रतियोगिता में अपनी तरकिब अजमाते खिलाड़ी
सहारनपुर। चौथे मिनी ओलंपिक गेम्स 2023 के तहत बुधवार को कबड्डी, वॉलीबाल और ताइक्वांडो प्रतियोगिताएं कराई गईं। प्रतियोगिताओं का आयोजन क्रमश: मल्हीपुर रोड स्थित नालंदा वर्ल्ड स्कूल, डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम और जेवी जैन कॉलेज में हुआ।
जेवी जैन कॉलेज में आयोजित वॉलीबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच चंदना क्लब और नागल क्लब के बीच खेला गया। इसमें चंदना क्लब की टीम ने 21-18 और 22-20 के अंतर से जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम की। कॉलेज प्राचार्य प्रो. वकुल बंसल ने विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। नालंदा वर्ल्ड स्कूल में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता के पहले सेमीफाइनल में आरएस कबड्डी एकेडमी ने जीतकर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरे सेमीफाइनल में गोचर महाविद्यालय की टीम ने मदर टेरेसा की टीम को हराकर फाइनल में जगह बनाई।
फाइनल मुकाबले में आरएस कबड्डी एकेडमी की टीम ने गोचर महाविद्यालय को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। निर्णायकों में ईश्वरपाल सिंह, यशपाल सिंह पुंडीर, संजीव कुमार, परविंदर कुमार, सोनू मिश्रा, आशीष कुमार, सनी कुमार, मानसी धीमान आदि रहे।
विज्ञापन
स्कूल की ओर से सुभाष चौधरी, मुकुल चौधरी, आशुतोष मिश्रा, विवेक मैथ्यूज ने टीमों को बधाई दी। डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुई ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भी कड़े मुकाबले हुए।
प्रतियोगिता में सतनाम, शौर्य त्यागी, अंशिका, खुशी, चारू, साक्षी, सानिया, विनायक, हर्षवर्धन, अभिषेक, शिवम ने अपने अपने वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। निर्णायकों में मुस्तकीम अंसारी, हैदर, फिरोज, रितिक, देव, अमित, सरिता शामिल रहे। पुरस्कार वितरण जिला एथलेटिक्स संघ की अध्यक्ष सुषमा बजाज, अनु बजाज और डॉ. एके गुप्ता द्वारा किया गया।