फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players showed stamina in police sports competition

Saharanpur News: पुलिस खेल प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

Sat, 10 Jun 2023 12:43 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 10 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Players showed stamina in police sports competition
स्टेडियम में पुलिस कर्मियो की खेलकूद प्रतियोगिता में मेडल के साथ ​खिलाड़ी
सहारनपुर। मेरठ जोन की 26 वीं अंतर जनपदीय पुलिस जूडो, जिम्नास्टिक, वुशू, ताईक्वांडों, कराटे, फेंसिंग एवं सिलॉट में दूसरे दिन ताईक्वांडों प्रतियोगिता कराई गई। इसमें अलग-अलग जिलों से आए खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
विज्ञापन

शुक्रवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में खिलाड़ियों से एसपी यातायात सिद्धार्थ वर्मा ने परिचय प्राप्त किया। इसके बाद पुरुष ताइक्वांडों प्रतियोगिता में 54 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर के विष्णु ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 58 भार वर्ग में गौतमबुद्ध नगर के श्रेष्ठ चौहान ने प्रथम, सहारनपुर से एकांत ने द्वितीय स्थान अर्जित किया। 63 भार वर्ग में गौतमबुद्ध नगर अनूप प्रथम, सहारनपुर के रोहित राणा द्वितीय, 74 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर से युद्धिष्ठर प्रथम, हापुड़ के अंकित द्वितीय स्थान पर रहे। 80 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर के अंकित प्रथम, गाजियाबाद से विनय ने दूसरा स्थान हासिल किया। 87 भार वर्ग में गौतमबुद्ध नगर के मोहित चौधरी प्रथम, सहारनपुर के आकाश ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 87 प्लस किलोभार वर्ग में सहारनपुर के विकास खोखर और बुलंदशहर के सुशील दूसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन

महिला वर्ग 46 किलोग्राम भार वर्ग में सहारनपुर से वर्षा प्रथम स्थान पर रही। 49 भार वर्ग में सहारनपुर से रेशमा प्रथम, गौतमबुद्ध नगर की रूबी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 53 में मेरठ की पारुल प्रथम, हापुड़ से प्रीति दूसरे स्थान पर रही। 57 भार वर्ग में हापुड़ की ज्योति प्रथम रही। 62 में हापुड़ की नेहा प्रथम, मेरठ से पूजा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 67 में गाजियाबाद की पायल प्रथम, गौतमबुद्धनगर की प्रियंका दूसरे स्थान पर रही। 73 में हापुड़ से राखी पांचाल प्रथम, सहारनपुर की पूनम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। 73 प्लस किलोग्राम भार वर्ग में गाजियाबाद की मंजू प्रथम, मेरठ की रेनू ने दूसरा स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed