फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Players of Saharanpur dominated the state Kurash competition

राज्य कुराश प्रतियोगिता में छाए सहारनपुर के खिलाड़ी

Sun, 21 Aug 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Players of Saharanpur dominated the state Kurash competition
आशा माडर्न स्कूल में आयोजित कुराश प्रतियोगिता में खेलते खिलाड़ी - फोटो : SAHARANPUR
राज्य कुराश प्रतियोगिता में छाए सहारनपुर के खिलाड़ी
विज्ञापन

सहारनपुर। जनता रोड स्थित आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल में आयोजित राज्य स्तरीय कैडेट एवं जूनियर कुराश प्रतियोगिता में प्रदेश भर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। सहारनपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सहारनपुर को प्रतियोगिता में पहला स्थान दिलाया। वाराणसी दूसरे और प्रयागराज तीसरे स्थान पर रहे।

प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य सीमा सिंह, विक्रांत कुमार, आरके शर्मा, अमित चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। प्रतियोगिता में प्रदेश के 15 जिलों के 250 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। कैडेट बालिका के 40 किलोग्राम भार में सहारनपुर की सुहाना, 44 किलोग्राम भार में सहारनपुर की दीक्षा, 48 किलोग्राम भार में सहारनपुर की विधि कश्यप, 57 किलोग्राम भार में सहारनपुर की विनीता, 63 किलोग्राम भार में सहारनपुर के निपुर पाल और 70 किलोग्राम भार में गाजियाबाद की खुशबू पहले स्थान पर रही। जूनियर बालिकाओं के 35 किलोग्राम भार में वाराणसी की तनीषा राय, 40 किलोग्राम भार में वाराणसी की दीक्षा पाल, 44 किलोग्राम भार में वाराणसी की नेहा पाल, 48 किलोग्राम भार में वाराणसी की खुशबू,52 किलोग्राम भार में वाराणसी की प्रीति, 57 किलोग्राम भार में गाजियाबाद की आतया, 623 किलोग्राम भार में गाजियाबाद की रिद्घि, 63 किलोग्राम भार में सहारनपुर की वैभवी ने बाजी मारी। कैडेट बालकों के 30 किलोग्राम भार में सहारनपुर के कृष्णा, 40 किलोग्राम भार में वाराणसी के ओजवीर, 45 किलोग्राम भार में वाराणसी के अजीत, 50 किलोग्राम भार में प्रयागराज के सुभान, 55 किलोग्राम भार में प्रयागराज के अर्जुन, 60 किलोग्राम भार में प्रयागराज के अनुज, 63 किलोग्राम भार में बरेली के गौतम, 71 किलोग्राम भार में सहारनपुर के रिंकू और 71 से अधिक किलोग्राम भार में सहारनपुर के ही शिव कुमार ने पहला स्थान हासिल किया। जूनियर बालकों के 50 किलोग्राम भार में गाजियाबाद के बादल, 55 किलोग्राम भार में प्रयागराज के धर्मेंद्र, 60 किलोग्राम भार में बरेली के गौरव पाल, 66 किलोग्राम में सहारनपुर के अक्षय, 73 किलोग्राम में बुलंदशहर के नितिन, 81 किलोग्राम भार में गाजियाबाद के कार्तिक, 90 किलोग्राम भार में सहारनपुर के आयुष और 90 से अधिक किलोग्राम भार में सहारनपुर के कानिश ने बाजी जीती। प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने वाले खिलाड़ी उत्तर प्रदेश की टीम में चयनित किए गए हैं, जो 26 से 28 अगस्त तक रोहतक हरियाणा में होने वाली राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed