फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   players have the main target of best performance

सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना ही हो खिलाड़ियों का मुख्य लक्ष्य

Fri, 04 Mar 2016 01:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता
ब्यूरो/अमर उजाला, नानौता Updated Fri, 04 Mar 2016 01:48 AM IST
विज्ञापन
players have the main target of best performance
राजकीय महाविद्यालय नानौता के दशम वार्षिक क्रीड़ा समारोह का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच शुभारंभ हो गया।
विज्ञापन


शुभारंभ मुख्य अतिथि राजकीय पीजी कॉलेज कैराना के प्राचार्य डा. राजेश कुमार अग्रवाल और प्राचार्य डा. एसएम पांडेय ने ध्वज फहरा और मशाल जला कर किया।

राजेश अग्रवाल ने कहा कि खेलों में प्रतिभागी छात्र-छात्रा के लिए जीत हार कोई मायने नहीं रखती है। सार्थक बात तो यह है कि खिलाड़ी को केवल यह सिद्ध करना चाहिए कि उसे खेल के मैदान में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना है।


क्रीड़ा प्रभारी डा. भारती शर्मा ने कहा कि खेलकूद निरोगी काया रखता है और निरोगी काया के साथ मेहनत कर ही लक्ष्य की प्राप्ति की जा सकती है।

पहले दिन दौड़, चक्र प्रक्षेपण, लंबी कूद, गोला प्रक्षेपण आदि की प्रतियोगिताएं कराई गई। क्रीड़ा सचिव डा. राजकुमार सिंह, डा. एसएम पांडेय,  डा. प्रभात सिंह, डा. पीएल सिंह, डा अजय बिंद, डा. केडी उपाध्याय, डा, गरिमा  चौधरी, डा. रजत जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed