फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Played a bet on Dr. Mahendra Saini for the second time, Puneet Tyagi Metropolitan President

Saharanpur News: डॉ. महेंद्र सैनी पर दूसरी बार खेला दांव, पुनीत त्यागी महानगर अध्यक्ष

Sat, 16 Sep 2023 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Played a bet on Dr. Mahendra Saini for the second time, Puneet Tyagi Metropolitan President
भाजपा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डॉ महेंद्र सैनी
- इससे पहले भी डॉ. महेंद्र सैनी ही थे जिलाध्यक्ष के पद पर
विज्ञापन

- सैनी समाज के वोटरों को साधने की कोशिश
अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। कई दिनों से चल रही चर्चाओं के बाद भाजपा की तरफ से जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की सूची जारी कर दी गई है। संगठन ने दूसरी बार डॉ. महेंद्र सैनी को जिलाध्यक्ष बनाकर बड़ा दांव खेला है। डॉ. महेंद्र सैनी का पार्टी में अच्छा खासा वजूद है और कई पदों पर भी रहे हैं। सैनी समाज के करीब दो लाख से अधिक लोगों को जातीय समीकरण से साधने की कोशिश की गई है। वहीं अभी तक महानगर उपाध्यक्ष रहे पुनीत त्यागी को महानगर अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है, जो संगठन में अच्छी पकड़ रखते हैं।
दरअसल, संगठन में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल के लिए होता है। जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सिंह और महानगर अध्यक्ष राकेश जैन का कार्यकाल फरवरी माह में खत्म हो चुका था, लेकिन नए पदाधिकारी की घोषणा नहीं होने तक दोनों कामकाज देख रहे थे। डॉ. महेंद्र सैनी को लेकर पहले से ही कयास लगाए जा रहे थे कि संगठन उन्हें दोबारा मौका दे सकता है। हालांकि महानगर अध्यक्ष राकेश जैन के दो कार्यकाल हो चुके थे। संगठन के नियमानुसार, उनका हटना तय था। महानगर अध्यक्ष के लिए कई लोग कतार में थे। सभी अपनी-अपनी सांठगांठ कर रहे थे, लेकिन पुनीत त्यागी बाजी मार गए। पुनीत त्यागी नगर विधायक राजीव गुंबर के बेहद नजदीकियों में माने जाते हैं। संगठन की तरफ से पिछले बार त्यागी समाज से कोई भी पदाधिकारी नहीं था, लेकिन इस बार सहारनपुर जैसे राजनीतिक परिक्षेत्र से त्यागी समाज से महानगर अध्यक्ष बनाकर संगठन ने आगे का रास्ता खोला है।
विज्ञापन


कुछ ऐसा है बैकग्राउंड

गिल कॉलोनी के रहने वाले पुनीत त्यागी 1990 में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में कार्यकर्ता के रूप में जुड़े थे। इसके बाद 2000 में नगर उपाध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा, 2008 में पार्टी की मेन बॉडी में महानगर उपाध्यक्ष के पद पर काम, नगर विधानसभा प्रभारी, बेहट विधानसभा प्रभारी और 2020 में महानगर उपाध्यक्ष बने। इसके अलावा भी कई पदों पर रह चुके हैं। आईटीसी में नौकरी करने वाले पुनीत त्यागी कई आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के बाद होगा कार्यकारिणी का गठन
जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के बाद अब कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसमें आठ उपाध्यक्ष, चार महामंत्री, आठ मंत्री, एक मीडिया प्रभारी और कोषाध्यक्ष समेत 22 लोगों की कार्यकारिणी बनाई जाएगी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed