{"_id":"60df566c8ebc3ebb6750b106","slug":"plants-planted-in-hindon-and-shakambhari-saharanpur-news-mrt5455811136","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंडन और शाकंभरी में रोपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंडन और शाकंभरी में रोपे पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गागलहेड़ी। शाकंभरी (सहारनपुर)। वन महोत्सव के अंतर्गत वन विभाग ने ग्रामीणों के सहयोग से हिंडन नदी और शिवालिक की शाकंभरी रेंज में पौधरोपण किया। साथ ही लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
शुक्रवार दोपहर को वन विभाग की कैलाशपुर रेंज की टीम ने हिंडन नदी के किनारे पहुंच कर ग्राम प्रधान फरमान अली के हाथ से पौधरोपण करा वन महोत्सव का शुभारंभ किया। वन क्षेत्राधिकारी उमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि एक जुलाई से सात जुलाई तक वन महोत्सव मनाया जाएगा। इस दौरान सरकारी खाली पड़ी भूमि और हिंडन किनारे पेड़ लगाए जाएंगे। ग्राम प्रधान फरमान अली ने ग्रामीणों से पर्यावरण को शुद्ध रखने एवं बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिये पौधे लगाने का आह्वान किया। वन दरोगा विक्रम सिंह, प्रेम शंकर तिवारी, वन रक्षक दुर्वेश कुमार आदि रहे।
शिवालिक वन प्रभाग के रेंज शाकंभरी में भी वन महोत्सव के अवसर पर पौधे लगाए गए। वन क्षेत्राधिकारी आरएन किमोठी ने बताया कि शाकंभरी रेंज में 10 हेक्टेयर में शीशम, सागौन, कंजी, बांस, बेहड़ा, आंवला आदि प्रजाति के 2.64 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया है। पूर्व प्रधान भोपाल सिंह द्वारा वन रेंज की धनोरी बीट में वृक्षारोपण किया गया। डिप्टी रेंजर पूर्णानंद कुकरेती, वन दरोगा दीपक चौधरी, विशाल चौधरी, साधुराम, अवरजीत चौहान, पंकज कुमार आदि की उपस्थिति रही।