{"_id":"62c5d8eecc4b371aa03f2b08","slug":"plantation-done-at-many-places-including-dr-ambedkar-park-saharanpur-news-mrt595939898","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. आंबेडकर पार्क सहित कईं जगहों पर हुआ पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डॉ. आंबेडकर पार्क सहित कईं जगहों पर हुआ पौधरोपण
विज्ञापन

सहारनपुर। नगर निगम द्वारा बुधवार को महानगर के अनेक क्षेत्रों में पौधरोपण कराया गया। सांवलपुर नवादा के डॉ. आंबेडकर पार्क सहित कई जगहों पर हुए पौधरोपण में अलग अलग प्रजाति के 1,400 पौधे रोपे गए।
बुधवार को सांवलपुर नवादा के आंबेडकर पार्क में समाजसेवी सुकरमा देवी के नेतृत्व में कांता, अनीता, रामबती, सुनीता सहित अनेक महिलाओं से मिलकर आंवला, अमरूद, बोतल ब्रुश, बुलकासिया, जामुन, सागोन आदि प्रजाति के पौधे लगाए। पार्क में इकट्ठा महिलाओं ने पौधों की रक्षा और पालन पोषण का संकल्प लिया। पार्क को शक्ति वन नाम दिया गया।
आईटीसी मिशन सुनहरा कल उमंग, फोर्स व स्पेस की महिला वालंटियर्स ने भी पौधरोपण में हिस्सेदारी की। इसके अलावा नवादा में ही कान्हा उपवन गोशाला रोड पर अलग अलग प्रजाति के 100 पेड़ लगाए गए। खाताखेड़ी और सिराज कॉलोनी के कब्रिस्तान में 575, बेहट रोड स्थित डिफेंस कॉलोनी में 250 तथा मनोहरपुर श्मशानघाट में 300 पौधे लगाए गए। इस मौके पर सहायक नगरायुक्त अशोक प्रिय गौतम, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी रवीश चौधरी, उद्यान प्रभारी दिनेश यादव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कुनाल जैन, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा, पार्षद मोहर सिंह, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल व चंद्रपाल, सफाई निरीक्षक अमित तोमर, मयंक पांडेय, मदन भारती, तबरेज आदि मौजूद रहे।