{"_id":"5dc3081d8ebc3e5b116f7d90","slug":"plans-to-hold-t20-and-one-day-matches-next-year-in-dehradun-mahim-saharanpur-news-mrt452271221","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में अगले वर्ष टी-20 और वन-डे मैच कराने की योजना : महिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में अगले वर्ष टी-20 और वन-डे मैच कराने की योजना : महिम
विज्ञापन
महिम वर्मा बीसीसीआई उपाध्यक्ष
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में अगले वर्ष टी-20 और वन-डे मैच होने की प्रबल संभावना है। बीसीसीआई के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष महिम वर्मा ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वह इसका प्रस्ताव भी बोर्ड की बैठक में रखने वाले हैं। वह विजय मर्चेंट ट्रॉफी के तहत यूपी और छत्तीसगढ़ के बीच बुधवार से सहारनपुर में शुरू हुए मैच में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।
स्टेडियम में सुविधाओं के सवाल पर महिम वर्मा ने बताया कि राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम हकीकत में अंतरराष्ट्रीय स्तर का ही है, जो हिन्दुस्तान के कई स्टेडियम से बेहतर है। स्टेडियम में बांग्लादेश और आयरलैंड जैसी टीमें खेल चुकी हैं। मगर हमें भी लगता है कि अभी कुछ कमियां हैं, जिनको दूर करने पर विचार चल रहा है। आईपीएल मैच कराने के सवाल पर उन्होंने बताया कि आईपीएल के मैच कराना फ्रेंचाइजी और कमेटी पर निर्भर करेगा। सहारनपुर में रणजी मैच कराने के सवाल पर उन्होंने कहा कि ज्ञानकलश एकेडमी में बना मैदान काफी अच्छा है। यदि सहारनपुर ने इंफ्रास्ट्रक्चर मेंटेन कर लिया तो रणजी मैच कराने में कोई परेशानी नहीं होगी। यदि ऐसा हुआ तो हमारा प्रयास यूपी और उत्तराखंड का मैच यहां कराने का रहेगा। क्रिकेट में सहारनपुर के भविष्य के सवाल पर उन्होंने कहा कि सहारनपुर के खिलाड़ी यूपी की अंडर-23, अंडर-19, अंडर-16 और अंडर-14 टीमों में अच्छी संख्या में हैं, जिससे यहां की प्रतिभाओं के स्तर का पता चलता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में सहारनपुर के क्रिकेट सितारे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमकेंगे। क्रिकेट की बेहतरी के लिए क्या प्लान है। इस सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि जूनियर स्तर पर क्रिकेट को मजबूत किया जाएगा। इसके लिए सहारनपुर की तरह छोटे शहरों में मैदान तैयार करने की योजना है। एक समय था जब क्रिकेट टीम में मुंबई और दिल्ली ही के खिलाड़ी सबसे अधिक होते थे। मगर जब सुविधाएं मिलीं तो मेरठ जैसे शहरों के एक नहीं कई खिलाड़ी निकलकर सामने आए और अच्छा कर रहे हैं।
मैच नहीं होने का मुख्य कारण
देहरादून के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में सभी सुविधाएं होने के बावजूद अभी तक बड़े मैच की मेजबानी करने का मौका नहीं मिला है। इसकी मुख्य वजह देहरादून में फाइव स्टार होटल नहीं होना है। गौरतलब है कि स्टेडियम कंपलीट होने के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने स्टेडियम को अपना होम ग्राउंड बनाया था। मगर फाइव स्टार होटल नहीं होने की वजह से अफगानिस्तान को स्टेडियम छोड़ना पड़ा था।