फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Plan to install rain water harvesting system succumbed to lack of budget

बजट के अभाव में दम तोड़ गई रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने की योजना

Tue, 21 Jul 2020 04:29 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
Plan to install rain water harvesting system succumbed to lack of budget
सहारनपुर। जिले का भूगर्भ जलस्तर ऊपर उठाए जाने की योजना बजट के अभाव में दम तोड़ गई। जिले के सभी प्राथमिक विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने थे, लेकिन कुछ विद्यालयों में ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लग पाए हैं।
विज्ञापन

इन दिनों भूगर्भ जल सप्ताह चल रहा है। इसको लेकर लोगों को पानी बचाने और जमीन में घटते भूजल स्तर के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। ताकि जल का अंधाधुंध दोहन बंद हो सके। भू-गर्भ जल विभाग के आंकड़ों के मुताबिक बीते चार वर्षों में जिले का भूगर्भ जल स्तर 17 मीटर तक नीचे गया है, जो चिंता का विषय बना है।
विज्ञापन

इसी को देखते हुए पिछले वर्ष जनपद के सभी 1350 प्राथमिक विद्यालयों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने का लक्ष्य रखा गया था। पहले चरण में 500 प्राथमिक विद्यालयों में यह योजना पूरी होनी थी, लेकिन बजट के अभाव में योजना दम तोड़ गई, क्योंकि इसके लिए अलग से कोई बजट नहीं है। जनपद में मात्र 15 से 20 प्राथमिक विद्यालयों में ही अभी मॉडल के रूप में भूगर्भ जल विभाग की ओर से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए, लेकिन बजट न होने की वजह से योजना आगे नहीं बढ़ पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बना था प्लान, अब कोरोना की वजह से आई दिक्कत
सहारनपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रमेंद्र कुमार ने बताया कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने की योजना है। मगर, कुछ ही विद्यालयों में मॉडल के रूप में भूगर्भ विभाग की ओर से रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए गए। इसके लिए अलग से बजट नहीं है। चार माह पूर्व शासन के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व की ओर इसको लेकर प्लान तैयार किया था, लेकिन अब कोरोना काल की वजह से योजना अटकी है।

जल्द पूरी कराएंगे योजना
सहारनपुर। जिला विकास अधिकारी मंशाराम यादव का कहना है कि रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाए जाने की योजना में कोरोना काल की वजह से दिक्कत आई है। शासन से इसके लिए अलग से बजट भी मांगा जाएगा और योजना को पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed