फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Plan to control communicable diseases and meningitis

संचारी रोगों और दिमागी बुखार पर नियंत्रण का प्लान तैयार

Wed, 26 Feb 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Plan to control communicable diseases and meningitis
सहारनपुर। संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के लिए अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक एडीएम-प्रशासन की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में हुई। एक से 31 मार्च तक दो चरणों में चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सीएमओ डॉक्टर बीएस सोढ़ी ने बताया कि अभियानों के जरिए विभिन्न संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार संबंधित शिक्षा एवं व्यवहार परिवर्तन के संदेश गांवों में घर-घर तक पहुंचाए जाएंगे। आशाएं घर-घर जाकर रोगों से बचने को क्या करना है और क्या नहीं यह बताएंगी। आंगनबाड़ी, एएनएम, शिक्षकों और ग्राम प्रधानों की भी इसमें अहम भूमिका रहेगी। अभियान में बुखार के रोगियों का निकटवर्ती सरकारी अस्पताल में त्वरित तथा सही उपचार कराने पर विशेष जोर रहेगा। अभियान को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नेतृत्व में चलाने के लिए नोडल विभाग नामित किया गया है। बैठक में शिक्षा विभाग, कृषि विभाग, जल संस्थान, नगर निगम, पंचायत विभाग, महिला एवं बाल विकास, मनोरंजन विभाग, सूचना विभाग, पशुपालन विभाग, स्वच्छ भारत मिशन, नागरिक सुरक्षा विभाग, एनजीओ, यूनिसेफ/कौर एवं आईएमए के प्रतिनिधि शामिल रहे। नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने भी अभियान को लेकर जानकारी दी।
विज्ञापन

बचने के लिए ये करें
--दिमागी बुखार का टीका जरूर लगवाएं।
--मच्छरों के काटने से बचने को मच्छरदानी, क्वाइल आदि का प्रयोग करें।
--पूरे आस्तीन की कमीज, फुल पैंट मोजे पहनें।
--साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें।
--पीने के लिए इंडिया मार्का हैंडपंप का पानी प्रयोग करें।
--पक्के और सुरक्षित शौचालय का प्रयोग करें।
--शौच के बाद व खाने के पहले हाथों को साबुन से अच्छे से धुलें।
--नाखूनों को काटते रहें और शरीर की सफाई रखें।
--खानपान में विशेष सावधानी बरतें, बाहर का और बासी भोजन खाने से बचें।
ये बिल्कुल न करें
--मरीज की बेहोशी की स्थिति में उसके मुंह में कुछ नहीं डालें।
--झोलाछाप डॉक्टरों से इलाज न कराएं, नजदीकी सरकारी अस्पताल जाएं।
--घर के आस पास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें।
--खुले मैदान या खेतों में शौच न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed