फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pithori villagers who met the ASAPA leader were arrested and not arrested.

Saharanpur News: शोभायात्रा न निकलने पर आसपा नेता से मिले पिठोरी के ग्रामीण

Thu, 05 Feb 2026 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
Pithori villagers who met the ASAPA leader were arrested and not arrested.
घुन्ना में आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुकेश रामराणे मिलते पिठोरी के ग्रामीण।स्रोत कार
संवाद न्यूज़ एजेंसी
विज्ञापन

पुवांरका। बेहट थाना क्षेत्र के गांव पिठोरी में संत रविदास जयंती पर शोभायात्रा को लेकर हुए विवाद के बाद ग्रामीण भीम आर्मी एकता मिशन आजाद समाज पार्टी नेताओं की शरण में पहुंचे तथा समस्या बताई।

बृहस्पतिवार को पिठोरी के महिला पुरुष घुन्ना गांव स्थित भीम आर्मी एकता मिशन कार्यालय पहुंचे। वहां उन्होंने आजाद समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष मुकेश रामराणे को अपनी समस्या बताई। मुकेश का कहना था उपजिलाधिकारी द्वारा शोभायात्रा की अनुमति दे दी गई थी जिसको दूसरे समुदाय के विरोध करने पर निरस्त कर दिया गया। उन्होंने ग्राम प्रधान पर शोभायात्रा रुकवाने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि संविधान में देश में सभी को अपने त्यौहार मनाने की आजादी है, लेकिन दबंग लोग अनुसूचित जाति के लोगों को त्यौहार मनाने से रोक रहे हैं। मुकेश रामराणे का कहना था कि ग्रामीणों की समस्या का कानून के दायरे में रहकर समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा। ग्रामीणों में रामकुवार, राजू, तुषार, बाबूराम, शुभम, रोहित, सुमित, रेखा, राखी, कविता, सविता करेसना, भागवंती, बाला, सकेतो आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed