फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pistol shot in thana

थाने में दरोगा की पिस्टल से चल गई गोली... जानिए क्या हुआ

Mon, 30 Oct 2017 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 30 Oct 2017 12:09 AM IST
विज्ञापन
Pistol shot in thana
थाने में फर्श में धंसी गोली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर के बड़गांव थाने में सीओ देवबंद के निरीक्षण को लेकर असलाह की सफाई कर रहे एक दारोगा से अचानक गोली चल गई। गोली नीचे फर्श में जा धंसी। गोली की आवाज पर थाने में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि कोई भी हादसा नहीं हुआ। 
विज्ञापन


सीओ देवबंद सिद्धार्थ सिंह के द्वारा थाने का निरीक्षण होना है। कई दिनों से थाने में इसकी तैयारी की जा रही है। रविवार सुबह से ही कुछ पुलिस कर्मी थाने में मौजूद असलहे की सफाई करने में लगे थे।
विज्ञापन


इसी समय बहेड़ा गांव में हुए एक विवाद को सुलझाने के लिए कई गांवों के ग्राम प्रधान व कुछ भाजपा कार्यकर्ता थाना परिसर में बैठे हुए वार्ता कर रहे थे। दोपहर लगभग 12 बजे अचानक दरोगा सुनील कुमार भी एक रिवाल्वर की सफाई करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक उस रिवाल्वर से गोली चल गई। गनीमत रही कि रिवाल्वर की नाल उस समय नीचे को थी ओर गोली ने फर्श में गड्ढा बना दिया। करीब पचास मीटर की दूरी पर कार्य कर रहा एक रंगाई करने वाले का बच्चा तो गोली की आवाज सुनकर नीचे गिरा और बेहोश हो गया। बाद में उसे पानी पिला कर होश में लाया गया।  


गोली की आवाज सुनकर समझौते में मौजूद ग्राम प्रधानों और पुलिसकर्मियों में भी अफरातफरी मच गई।  थानाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह बालियान भी गोली चलने की आवाज सुनकर अपने आफिस से बाहर निकले और मामले की जानकारी ली। उन्होंने बताया कि गोली रिवाल्वर की सफाई करते समय एक दारोगा की लापरवाही से चली है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed