फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Pipeline work started, road closed

Saharanpur News: पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू, रास्ता किया बंद

Fri, 06 Jan 2023 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
Pipeline work started, road closed
रेलवे की बराबर वाली रोड पर भूमिगत पाईप लाइन डालने के लिए आए पाईप। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। रेलवे ने रेलवे सीनियर इंस्टीट्यूट से पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया है। काम शुरू होने से रेलवे ने कोर्ट रोड पुल के बराबर वाले रास्ते को लकड़ी पुल तक 25 दिनों के लिए बंद किया है। रास्ते के बंद होने नागरिकों और वाहन चालकों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

पिछले साल आठ नवंबर को केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने सहारनपुर पहुंचकर शारदा नगर खलासी लाइन से ढमोला नदी तक डाली जाने वाली भूमिगत पाइप लाइन का भूमि पूजन किया था। साथ ही उन्होंने सहारनपुर रेलवे स्टेशन पर होने वाले कई प्रोजेक्ट के निर्माण कार्यों को लेकर भी जानकारी दी थी। शारदा नगर में जल भराव की बड़ी समस्या है। शुकवार से रेलवे द्वारा कोर्ट रोड पुल से लेकर शारदा नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर 1600 एमएम की पाइप लाइन बिछाने का काम रेलवे क्लब से शुरू किया गया है।
विज्ञापन

भूमिगत लाइन के लिए पाइप आ गए हैं। पहले चरण में यह कार्य रेलवे क्लब से लकड़ी के पुल तक किया जाएगा। जिसके चलते इस रास्ते को छोटे-बड़े वाहनों के लिए बंद किया है। इस संबंध में रेलवे ने जिला प्रशासन और पुलिस विभाग को अवगत करा दिया है। पाइप लाइन निर्माण कार्य पर चार करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है वैकल्पिक मार्ग
रेलवे ने पाइप लाइन बिछाने की अवधि के दौरान वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया है। अगर किसी को शारदा नगर, खलासी लाइन से कोर्ट रोड आना है तो वह रेलवे कालोनी, सेंटमेरी स्कूल मिशन कंपाउंड से होते आ सकता है। इन रास्तों पर जाम की समस्या बन सकती है।

पाइप लाइन बिछाने का कार्य प्रारंभ करा दिया है। जिस वजह से कोर्ट रोड पुल से लकड़ी पुल तक रास्ता 25 दिन के लिए बंद किया है। रास्ता दिन-रात बंद रहेगा। वाहनों का आवागमन नहीं हो सकेगा।
पंकज कुमार, सीनियर सेक्शन इंजीनियर (निर्माण), रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed