{"_id":"60830ac78ebc3e8d0334680c","slug":"pile-testing-done-overbridge-will-be-built-soon-saharanpur-news-mrt5357472153","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाइल टेस्टिंग हो गई, जल्द बनेगा ओवरब्रिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाइल टेस्टिंग हो गई, जल्द बनेगा ओवरब्रिज
विज्ञापन
सहारनपुर। दिल्ली सहारनपुर फोरलेन हाईवे पर जिले की सीमा में दो रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज का निर्माण शीघ्र शुरू हो जाएगा। पुल निर्माण से पहले पाइल टेस्टिंग हो रही है।
दरअसल, दिल्ली से सहारनपुर तक बनने वाले हाईवे की लंबाई 155.125 किलोमीटर है, जिसमें शामली बाईपास से सहारनपुर तक करीब 62.779 किलोमीटर लंबाई का मार्ग तैयार होना है। अभी सहारनपुर जिले में नानौता और रामपुर मनिहारान के बीच सड़क बनी है। इसी हाईवे पर जंधेड़ी रेलवे क्रासिंग और रामपुर मनिहारान रेलवे क्रासिंग पर ओवरब्रिज भी बनाए जाने हैं। उसी के लिए जंधेडी रेलवे क्रासिंग पर पाइल टेस्टिंग की गई है। कृष्णा कंस्ट्रक्शन कंपनी के परियोजना समन्वयक दिनेश सिंघल का कहना है कि जंधेडी रेलवे क्रासिंग पर बनने वाले ओवरब्रिज के लिए पाइल टेस्टिंग हो रही है। इसके बाद ओवरब्रिज का निर्माण शुरू कराया जाएगा।
- यह होता है पाइल टेस्ट
पाइल टेस्ट को एक तरह से भार परीक्षण प्रक्रिया भी कहा जाता है। इसके जरिये ओवरब्रिज के भार सहने की क्षमता का आंकलन किया जाता है। पाइल टेस्ट पास करना हर ओवरब्रिज के निर्माण से पहले जरूरी होता है।
विज्ञापन
- परियोजना की स्थिति
- 155.125 किमी का बनना है दिल्ली-सहारनपुर फोरलेन हाइवे
- 62.779 किलोमीटर शामली बाईपास से सहारनपुर तक लंबाई
- 09 मीटर चौड़ाई की सड़क एक साइड़ में बनाई जानी है
- 1500 करोड़ रुपये करीब है पूरी परियोजना की लागत
- 02 स्थानों पर बनाए जाने हैं रेलवे फाटकों पर ओवरब्रिज