{"_id":"69d01222ad7b757d860a83fc","slug":"pieces-of-meat-found-in-the-chow-mein-saharanpur-news-c-30-1-smrt1024-172726-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: चाऊमीन में निकले मांस के टुकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: चाऊमीन में निकले मांस के टुकड़े
Sat, 04 Apr 2026 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 04 Apr 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
देवबंद। रेस्टोरेंट से लाई गई चाऊमीन में मांस के टुकड़े मिलने से नाराज बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें बमुश्किल समझाकर शांत किया। पुलिस तहरीर के आधार पर पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
शुक्रवार की शाम बजरंग दल नेता रुद्र मिश्रा के नेतृत्व में काफी संख्या में कार्यकर्ता मजनूवाला मार्ग स्थित जायका रेस्टोरेंट के बाहर पहुंचे और हंगामा करना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं वह कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क के बीच बैठ गए। जिससे वहां जाम की स्थिति बन गई। लोगों का आरोप था कि रेस्टोरेंट से ले जाई गई चाऊमीन में मांस के टुकड़े मिलाकर दिए गए। जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाकर शांत किया। मामले में गुनारसा गांव निवासी उदित कुमार ने पुलिस को तहरीर दी है। इसमें बताया कि दो अप्रैल को रेस्टोरेंट से चाऊमीन लेकर गए थे। घर जाकर देखा तो उसमें मांस के टुकड़े मिले।
विज्ञापन
रेस्टोरेंट मालिक मुस्तफा का कहना है कि जानबूझकर नहीं बल्कि गलती से नॉनवेज का पार्सल उनके पास चला गया। कहा कि वे सभी की धार्मिक भावनाओं का ख्याल रखते हैं और उनका पूरा सम्मान करते हैं। वहीं, पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। हंगामा करने वालों में अजय प्रजापति, अनुज सैनी, शिवम सैनी, हिमांशु सैनी, अजय कुशवाहा आदि शामिल रहे।