फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Picked up from the road, given third degree at the police station, taken to the forest and shot in the leg

Saharanpur News: रास्ते से उठाया, चौकी में दी गई थर्ड डिग्री, जंगल ले जाकर मारी पैर में गोली

Fri, 13 Feb 2026 01:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 13 Feb 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
Picked up from the road, given third degree at the police station, taken to the forest and shot in the leg
देवबंद उप कारागार में न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पैर में गोली का निशान दिखाता बंदी। स्त्रोत वी
देवबंद(सहारनपुर)। देवबंद उप कारागार के 1:34 सेकेंड के वीडियो ने पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़ पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो दो माह पहले का बताया जा रहा है। उप कारागार में निरीक्षण के लिए पहुंचे एक न्यायिक मजिस्ट्रेट मुठभेड़ में पकड़े गए बंदियों से जानकारी ले रहे हैं कि पुलिस ने उन्हें कैसे पकड़ा था। इसमें एक बंदी यहां तक कह रहा है कि उसे रास्ते से उठाया गया, चौकी में थर्ड डिग्री दी गई और जंगल में ले जाकर पैर में गोली मार दी थी।
विज्ञापन



न्यायिक मजिस्ट्रेट के पूछने पर बंदी ने बताया कि किस तरह पुलिस उसे रास्ते से उठाकर पुलिस चौकी लेकर गई। वहां करंट लगाकर उससे जबरन जुर्म कबूलवाने का प्रयास किया गया। इसके बाद पुलिस उसे जंगल में ले गई और जमीन पर लिटाकर पैर में गोली मार दी। इसी तरह न्यायिक मजिस्ट्रेट ने कई ऐसे बंदियों से पूछताछ की, जिनके पैरों में गोली मारी गई थी। बंदियों के कबूलनामे वाली वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। हालांकि बताया गया है कि दो माह पूर्व न्यायिक मजिस्ट्रेट जेल में निरीक्षण के लिए पहुंचे थे, उसी दौरान उन्होंने मुठभेड़ में गोली लगने के बाद पकड़े गए बंदियों से पूछताछ की थी। किसी ने पूछताछ की यह वीडियो बना ली, जो अब वायरल हो रही है।
विज्ञापन


----------



वायरल वीडियो में न्यायिक मजिस्ट्रेट के सवालों के बंदी ने कुछ ऐसे जवाब दिए।



न्यायिक मजिस्ट्रेट : गोली कैसे मारी गई थी ?

बंदी : हमारी तारीख थी सहारनपुर में और हम बागपत से आ रहे थे। मेरा नंबर लोकेशन पर लगाया हुआ था। पुलिस ने हमें शामली के पास से उठा लिया। वहां से चौकी ले गए, करंट लगाया गया मारपीट की और हमारे से कबूल कराया, लेकिन कुछ कबूल नहीं किया। शाम को जंगल में ले गए और थाने से एक बाइक भी ली और फिर पैर में गोली मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन




न्यायिक मजिस्ट्रेट : गोली कैसे मारी ?

बंदी : नीचे जमीन पर बिठाया और कपड़ा लगाकर पैर में थोड़ी दूर से गोली मार दी। उसके बाद कट्टे से भी गोली चला दी।



न्यायिक मजिस्ट्रेट ने दूसरे बंदी से पूछा : आपके साथ भी ऐसा ही हुआ है?
दूसरी बंदी : पैर पर बना गोली का निशान दिखाते हुए बोला हां जी ऐसा ही हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed