{"_id":"5713dd1c4f1c1b473310fca2","slug":"pick-reflex-the-death-of-student","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप पलटा, छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप पलटा, छात्र की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Mon, 18 Apr 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर की थाना जनकपुरी क्षेत्र के राकेश केमिकल चौकी के सामने अनियंत्रित होकर पिकअप के पलट जाने से उसमें सवार बीए के छात्र की मौत हो गई, जबकि कई गंभीर रूप से घायल हुए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चालक मौके से फरार हो गया। उसके पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
जेल चुंगी से रविवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे एक पिकअप गाड़ी सवारियां लेकर रुड़की के लिए चली थी। इसमें सवार लोग रुड़की में एक शादी समारोह में हलवाई के काम के लिये जा रहे थे।
जैसे ही पिकअप गाड़ी राकेश केमिकल चौकी के सामने से गुजरी तो चालक स्टेयरिंग से नियंत्रण खो बैठा और पिकअप गाड़ी पलट गई। इसमें सवार शांति नगर निवासी शिवम (21) पुत्र प्रवीण, थाना कुतुबशेर के चौकी सराय निवासी हाजी बाबू (42), नंदा (40) पुत्र नजर, कोतवाली मंडी के इंद्रा चौक का शान इलाही (45) पुत्र शमूद, थाना देहात कोतवाली के तेलीपुरा का अंकित कुमार (21) पुत्र नरेशचंद, यहीं के मिंटू (25) पुत्र रामफूल और मोनू (23) पुत्र सोमपाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
चालक गाड़ी को छोड़ मौके से फरार हो गया। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां कुछ देर बाद ही शिवम दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना पाकर शिवम और घायलों के परिजन भी अस्पताल पहुंचे।
शिवम के पिता प्रवीण ने पिकअप चालक के खिलाफ थाना जनकपुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम को भिजवा दिया। पिता ने बताया कि शिवम ने प्राइवेट से बीए का फार्म भरा हुआ था। सोमवार को एमएस कॉलेज में पेपर भी था। शिवम को जाने के लिए मना या था। पर जाते वक्त वह कह गया था कि पेपर की उसकी पूरी तैयारी है।