फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   HPBOSE 12th Supplementary Result 2026 Declared, 59.07% Students Pass

HPBOSE: हिमाचल बोर्ड 12वीं का सप्लीमेंट्री रिजल्ट जारी, 59.07% बच्चे पास, कैसे चेक करें परिणाम? जानें तरीका

Sat, 22 Aug 2026 10:16 AM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Sat, 22 Aug 2026 10:16 AM IST
सार

HPBOSE: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस तरह इस बार कुल 59.07 फीसदी छात्र सफल रहे हैं। छात्र अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
HPBOSE 12th Supplementary Result 2026 Declared, 59.07% Students Pass
हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

HPBOSE 12th Supplementary Result 2026: हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBOSE) ने कक्षा 12वीं सप्लीमेंट्री परीक्षा 2026 का रिजल्ट घोषित कर दिया है। सप्लीमेंट्री परीक्षा में शामिल छात्र अब अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, इस वर्ष 59.07 प्रतिशत छात्र सप्लीमेंट्री परीक्षा में सफल रहे हैं।

विज्ञापन


रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। परिणाम जारी होने के साथ ही छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और वे अपनी डिजिटल मार्कशीट भी डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

3,271 छात्रों ने दी थी परीक्षा

हिमाचल बोर्ड 12वीं की सप्लीमेंट्री परीक्षा जुलाई 2026 में आयोजित की गई थी। परीक्षा 16 जुलाई 2026 तक चली थी और सभी पेपर एक ही पाली में सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराए गए थे। इस परीक्षा में कुल 3,271 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया था। इनमें से 1,931 विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 1,123 विद्यार्थियों को कंपार्टमेंट श्रेणी में रखा गया है। इस तरह परीक्षा का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 59.07 फीसदी रहा। अब बोर्ड ने सप्लीमेंट्री परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थी नीचे बताए गए आसान स्टेप्स की मदद से अपना परिणाम ऑनलाइन चेक कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विवरण प्रतिशत
परीक्षा सप्लीमेंट्री प्लस टू (जुलाई-2026)
परीक्षा में शामिल कुल उम्मीदवार 3,271
पास होने वाले कुल उम्मीदवार 1,931
कम्पार्टमेंट वाले कुल उम्मीदवार 1,123
फेल होने वाले कुल उम्मीदवार 2
पास प्रतिशत 59.07%

री-इवैल्यूएशन और री-चेकिंग के लिए 4 सितंबर तक करें आवेदन

जो उम्मीदवार अपनी आंसर शीट का री-इवैल्यूएशन या री-चेकिंग कराना चाहते हैं, वे संबंधित स्कूल के माध्यम से बोर्ड की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। री-इवैल्यूएशन के लिए 1,000 रुपये और री-चेकिंग के लिए प्रति विषय 800 रुपये शुल्क देना होगा। आवेदन की अंतिम तारीख 4 सितंबर 2026 है। आवेदन केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे और बिना शुल्क जमा किए गए आवेदन मान्य नहीं होंगे।

रिजल्ट से जुड़ी जानकारी के लिए इन नंबरों पर करें संपर्क

उम्मीदवार कामकाजी दिनों में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक बोर्ड मुख्यालय के इन नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं। मंडी और L&S के लिए 01892-242139, कांगड़ा के लिए 242140, शिमला, किन्नौर और हमीरपुर के लिए 242141, चंबा, बिलासपुर और कुल्लू के लिए 242142 और ऊना, सोलन व सिरमौर के लिए 242150 नंबर पर जानकारी ली जा सकती है। रिजल्ट बोर्ड की वेबसाइट hpbose.org पर उपलब्ध है। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए प्रमाणपत्र की कॉपी डिजीलॉकर पर भी उपलब्ध कराई जाएगी।

HPBOSE 12th Supplementary Result 2026: ऐसे चेक करें रिजल्ट

  • सबसे पहले HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर HPBOSE Himachal Board 12th Supplementary Result 2026 के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब मांगी गई जानकारी में अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।
  • सबमिट बटन पर क्लिक करते ही आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • रिजल्ट चेक करने के बाद डाउनलोड पर क्लिक करें और स्कोरकार्ड को अपने डेस्कटॉप या मोबाइल में सेव कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed