{"_id":"6a88ac60636e29838e0f6e82","slug":"changes-in-opd-arrangements-patients-can-see-a-physician-in-room-18-saharanpur-news-c-30-1-sah1001-182166-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: ओपीडी व्यवस्था में बदलाव, कक्ष 18 में फिजीशियन को दिखा सकेंगे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: ओपीडी व्यवस्था में बदलाव, कक्ष 18 में फिजीशियन को दिखा सकेंगे मरीज
Sat, 22 Aug 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
सहारनपुर। एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी व्यवस्था में बदलाव किया गया है। ओपीडी के 15 और 22 नंबर के साथ दो फिजिशियन चिकित्सक कक्ष 18 में भी मरीजों को देखेंगे। इससे मरीजों को राहत मिलेगी।
एसबीडी जिला अस्पताल 320 बेड का है। पिछले कुछ दिनों से मौसम बदला है। इसके चलते एसबीडी जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन एक हजार से 1500 के बीच मरीज परामर्श के लिए पहुंच रहे हैं। इन दिनों सबसे ज्यादा भीड़ फिजीशियन की ओपीडी में है। यहां वायरल बुखार के साथ ही सामान्य बीमारियों के मरीज पहुंच रहे हैं। बढ़ती भीड़ और मरीजों को राहत देने के लिए अस्पताल प्रशासन ने फिजिशियन चिकित्सकों की ओपीडी में कुछ बदलाव किया है। ओपीडी के कक्ष नंबर 13 में फिजिशियन डॉ. बीएस सोढ़ी, डॉ. अनिल कुमार वोहरा, डॉ. विदित्या मरीजों को परामर्श देंगी। कक्ष नंबर 22 में चेस्ट फिजिशियन डॉ. ओपी गुप्ता व डॉ. गीताराम रहेंगे। इनके साथ ही कक्ष नंबर 18 में डॉ. सौरभ त्यागी व डॉ. गुलाम मुस्तफा मरीजों को परामर्श देंगे। उधर, प्रमुख अधीक्षक डॉ. रविप्रकाश ने बताया कि नई व्यवस्था से मरीजों को राहत मिलेगी।